Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 5: आखिरी चट्टान तक (0901CH05)
विधा से संवाद — यात्रा का वृत्तांत — 1 questions with step-by-step answers.
Jump to:
विधा से संवाद — यात्रा का वृत्तांत(1 questions)
1
मोहन राकेश का 'आखिरी चट्टान तक' यात्रा-वृत्तांत केवल स्थान चित्रण नहीं है बल्कि इसमें प्रकृति का सजीव रूपांकन, मानव-जीवन और समाज की झलक तथा आत्मानुभूति का गहरा समन्वय मिलता है।नीचे यात्रा-वृत्तांत के प्रमुख तत्वों/विशेषताओं को कुछ प्रमुख बिंदुओं के माध्यम से दर्शाया गया है:1. दृश्य वर्णन 2. आत्मानुभूति व भावनाएँ 3. सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य 4. जीवन-दर्शन 5. शैलीगत विशेषताएँ 6. रोमांच व संघर्षइन्हें पढ़कर यात्रा-वृत्तांत की रचना-प्रक्रिया को समझने का प्रयास कीजिए। अपनी किसी यात्रा को इन बिंदुओं के माध्यम से समझाइए।
उत्तर:
मेरी गोवा की यात्रा1. दृश्य वर्णन
अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य; अगुआड़ा किले से समुद्र का विशाल और अंतहीन विस्तार; रेत पर सूर्यास्त के विभिन्न रंग; सागर की ऊँची लहरों का विस्मय और रोमांच।2. आत्मानुभूति व भावनाएँ
सागर के प्रथम दर्शन से विस्मयपूर्ण अनुभूति; लहरों की ऊँचाई से भय, पर उसके प्रति आकर्षण भी; कुदरत की खूबसूरती का एहसास; कैंडोलिम और कलागुट के तटों का अद्भुत सौंदर्य।3. सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य
सद्भावना युक्त संस्कृति; तुलसी पूजा और गणपति पूजन का विशेष महत्व; गिरजाघरों और मंदिरों का समान रूप से सम्मान; मिलनसार लोग।4. जीवन-दर्शन
कुदरत की कलाकारी के दर्शन; सौंदर्य से लगाव पर भय से खिंचाव; आत्मसंतुष्टि; विस्मित खिंचाव; हृदय पटल पर चित्रात्मक अंकन।5. शैलीगत विशेषताएँ
संगीत एवं उत्सवों की गहराई; मुख्य भाषा कोंकणी (पर लोगों ने हमसे हिंदी में बात की); रोमन लिपि का प्रचलन; इंडो-पुर्तगाली शैली की झलक; देवनागरी लिपि का प्रयोग।6. रोमांच व संघर्ष
• लहरों का शोर और नारियल के पेड़ों का सौंदर्य
• पानी से सफेद झाग
• लहरों के साथ बह जाने का भय
• समुद्र का सौंदर्य भी और उसकी गहराई का खौफ भी
• समुद्र की लहरों से बचने के लिए जूते हाथ में लेकर भागनाप्रस्तुत वर्णन के अतिरिक्त छात्र स्वयं भी अपनी इच्छानुसार किसी यात्रा को प्रस्तुत बिंदुओं के आधार पर व्यक्त कर सकते हैं।