SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 5मेरे देश की धरती
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 5: आखिरी चट्टान तक (0901CH05)

मेरे देश की धरती — 5 questions with step-by-step answers.

मेरे देश की धरती(5 questions)

1

कन्याकुमारी भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित एक तटीय शहर है। भारत के समुद्री तट पर स्थित अन्य राज्यों के नाम तथा उनकी अवस्थिति को भारत के मानचित्र पर चिह्नित कीजिए।

उत्तर:
भारत के तटीय राज्य इस प्रकार हैं:1. गुजरात 2. महाराष्ट्र 3. गोवा 4. कर्नाटक 5. केरल 6. तमिलनाडु 7. आंध्र प्रदेश 8. ओडिशा 9. पश्चिम बंगाल 10. पुडुचेरी 11. चेन्नई 12. दादरा नगर हवेली
2

यात्रा करना सभी को अच्छा लगता है। आपके मन में भी कुछ जगहों को देखने की इच्छा अवश्य हुई होगी। अपनी पसंद की उन जगहों की सूची नीचे दिए गए शीर्षकों के अनुसार बनाइए।

उत्तर:
पर्यटन स्थलों की सूची1. किन्नौर – हिमाचल प्रदेश – पर्वतीय – ठंडी – अप्रैल से जून 2. महाकाल – मध्य प्रदेश – मैदानी – गर्म – अक्टूबर से मार्च 3. मनाली – हिमाचल प्रदेश – पर्वतीय – ठंडी – मार्च से जून 4. जगन्नाथपुरी – ओडिशा – मैदानी/समुद्री – गर्म और आर्द्र – अक्टूबर से फरवरी 5. सियाचीन ग्लेशियर – लद्दाख – पर्वतीय – अत्यधिक ठंड – मई से सितंबर
3

कन्याकुमारी की भौगोलिक स्थिति, परिवेश, महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल एवं जन-जीवन का वर्णन करते हुए बताइए कि वहाँ की स्थिति आपके राज्य अथवा शहर/गाँव से किस प्रकार भिन्न है?

उत्तर:
कन्याकुमारी की भौगोलिक स्थिति, परिवेश, पर्यटन स्थल एवं जन-जीवनभौगोलिक स्थिति कन्याकुमारी भारत के दक्षिण में तमिलनाडु में स्थित है। यह अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के संगम पर स्थित है। इसे भारत के दक्षिणी क्षेत्र का अंतिम स्थान माना जाता है। (दिल्ली उत्तर भारत में स्थित है; यहाँ यमुना नदी बहती है और यह भारत की राजधानी है।)परिवेश समुद्री स्थान होने के कारण यहाँ का वातावरण नमी वाला और शांत होता है। नारियल के पेड़ इस क्षेत्र को और सुंदर बनाते हैं। यहाँ एक ही स्थान से सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य देखने को मिलता है। (दिल्ली में शहरी और अत्यधिक आधुनिक जीवन है, जहाँ बड़ी-बड़ी इमारतें, पुल, सड़कें और बाजार हैं।)पर्यटन-स्थल कन्याकुमारी में तिरूवल्लुवर प्रतिमा, कन्याकुमारी मंदिर, विवेकानंद रॉक मेमोरियल तथा सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए विशेष दर्शनीय स्थल हैं। (दिल्ली में इंडिया गेट, लाल किला, कुतुब मीनार, अक्षरधाम, लोटस टेम्पल, जंतर-मंतर, डॉल म्यूज़ियम, नेहरू तारामंडल आदि हैं।)जन-जीवन कन्याकुमारी का जीवन प्राकृतिक एवं शांत व सरल है। यहाँ के लोग सीप व मालाएँ बेचते हैं, मछली पकड़ने तथा पर्यटन पर निर्भर रहते हैं। यहाँ के लोग तमिल भाषा बोलते हैं और दक्षिण भारतीय संस्कृति अपनाते हैं। (दिल्ली का जीवन भागदौड़ वाला है; अनेक राज्यों से आए लोग व्यापार करते हैं तथा ऊँची कंपनियों में कार्य करते हैं।)विशेष – कन्याकुमारी एक शांत स्थल है और दिल्ली व्यस्त और विकसित। कन्याकुमारी में रोजगार के अभाव के कारण बेरोजगारी है; दिल्ली में भरपूर रोजगार है।
4

इस यात्रा-वृत्तांत में कन्याकुमारी में स्थित चट्टान को आखिरी चट्टान कहा गया है। पुस्तकालय या अन्य स्रोतों तथा समाज विज्ञान के अपने शिक्षक से बातचीत करके पता लगाइए कि वर्तमान समय में भारत का अंतिम छोर (दक्षिणतम बिंदु) किसे माना जाता है। उस स्थान के विषय में लिखिए।

उत्तर:
वर्तमान समय में भारत का दक्षिणतम बिंदु 'इंदिरा पॉइंट' को माना जाता है। यह भारत का सबसे अंतिम भू-भाग है:• यह ग्रेट निकोबार द्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित है। • यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आता है। • यह भूमध्य रेखा के बहुत निकट है। • यहाँ एक प्रसिद्ध लाइट हाउस भी है, जिसका समुद्री मार्ग दर्शन के लिए उपयोग होता है। • इसका पुराना नाम पिग्मेलियन पॉइंट था, जिसे बाद में बदलकर इंदिरा पॉइंट किया गया। • 2004 में महासागर सुनामी में यह क्षेत्र 4 से 5 मीटर तक समुद्र में धँस गया। • अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग के पास स्थित होने के कारण इसका बहुत महत्व है। • यह भारत की समुद्री सीमा और समुद्री सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। • यहाँ सामान्य नागरिकों के लिए जाना आसान नहीं क्योंकि यह एक संवेदनशील क्षेत्र है।
5

इंटरनेट या अन्य किन्हीं माध्यमों से पता लगाइए कि आखिरी चट्टान में वर्णित कन्याकुमारी के विवेकानंद स्मारक चट्टान के स्वरूप में किस प्रकार का विस्तार हुआ है? (संकेत – तिरुवल्लुवर की प्रतिमा इत्यादि)

उत्तर:
विवेकानंद स्मारक चट्टान पहले एक प्राकृतिक चट्टान थी, लेकिन आज इसके स्वरूप में निम्न प्रकार का विस्तार हुआ है:भौतिक विस्तार – वर्तमान में चट्टान पर भव्य स्मारक निर्मित हो चुका है। यहाँ एक पूर्ण स्थापत्य परिसर बन गया है। यहाँ अनेक मंडप और संरचनाएँ बन गई हैं।संरचनात्मक विस्तार – चट्टान पर स्थायी मंदिर का निर्माण किया गया है। चट्टान को मजबूत और सुरक्षित बनाने हेतु आधार-संरचना विकसित की गई।आध्यात्मिक विस्तार – यहाँ ध्यान करने के लिए विशेष ध्यान मंडप बना है। यहाँ एक आध्यात्मिक केंद्र भी विकसित किया गया है।सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विस्तार – यह स्मारक अब राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक बन गया है। यह पूरे देश के लिए एक प्रेरणा-स्थल है।उपयोग की दृष्टि से – यहाँ तक पहुँचने के लिए फेरी सेवा उपलब्ध हैं। पर्यटकों के लिए सुविधाएँ विकसित हो गई हैं।

Other Chapters