SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 5मिलकर चलें
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 5: आखिरी चट्टान तक (0901CH05)

मिलकर चलें — 4 questions with step-by-step answers.

मिलकर चलें(4 questions)

1

आपकी कक्षा में कुछ विशेष आवश्यकता वाले साथी भी होंगे जिन्हें अपने दैनिक जीवन में अनेक तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता होगा। ऐसे साथियों को अगर किसी यात्रा पर जाना हो तो उनके समक्ष किस प्रकार की चुनौतियाँ आ सकती हैं?

उत्तर:
मेरी कक्षा में 'अमीना' नाम की छात्रा है। वह दृष्टिबाधित है, शायद जन्मांध है। मैं चाहती हूँ कि वह भी यात्रा में हमारे साथ चले। परंतु उसके सामने बाधाएँ ही बाधाएँ हैं। उसका बस/गाड़ी पर चढ़ना या पैदल चलना, भोजन करना, प्राकृतिक दृश्य देखना — सब कुछ ही बाधित है। उसे एक सहायक अवश्य चाहिए। वह सहायक भी उसकी हमउम्र कोई लड़की हो तो अच्छा है। वह सहायिका पूरा समय उसके साथ रहे। वह उसकी सहेली हो तो अच्छी बात है, वरना कोई सहायक कर्मचारी साथ होना चाहिए।उसका संकट यह है कि वह दृश्य कैसे देखेगी? उसके बिना खुश कैसे होगी? किलकारी कैसे मारेगी? सब बच्चे मज़ा ले रहे होंगे — वह गुमसुम बैठी और उदास तो नहीं होगी।
2

विशेष आवश्यकता वाले साथियों की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कुछ ऐसे सुझाव दीजिए जो उनकी यात्रा को सहज बनाने में उपयोगी हों।

उत्तर:
मेरा सुझाव है कि ऐसे दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए उनके सहायक और प्रशिक्षक साथ होने चाहिए। वे उन्हें वाहन पर चढ़ाएँ, बिठाएँ, उठाएँ, उतारें, पैदल चलते हुए साथ रहें। भोजन हाथ में दें। जो-जो दृश्य सामने आएँ, उस बारे में उन्हें बताएँ, उन्हें अनुभव कराएँ।यदि वह दृष्टिबाधित विद्यार्थी कविता, भाषण, कहानी, चुटकला, नाटक आदि कर सकता है तो उसे अवसर दिलवाएँ। इससे उसका मन बहलेगा। उसका विश्वास बढ़ेगा। वह स्वयं को सबके बराबर समझेगा और संतुष्ट होगा।
3

अपने द्वारा दिए गए सुझावों पर विद्यालय के विशेष शिक्षा शिक्षक के साथ चर्चा कीजिए और समझिए कि आपके द्वारा सुझाए गए उपाय कितने प्रभावी हैं तथा उनमें और क्या बदलाव किए जा सकते हैं?

उत्तर:
जब मैंने अपनी कक्षा अध्यापिका से बात की तो वे बहुत खुश हुई। उन्होंने महिला-सहायिका की विशेष ड्यूटी लगवाई। वह हमेशा अमीना के साथ रहेगी। अध्यापिका ने मुझसे कहा — "सरला! तुम बहुत अच्छी हो, करुणावान हो। तुम अपनी सहेली के साथ रहना। उसे हर अनुभव सुनाना। उससे बातें करना, गप्पें मारना। अगर कोई उसे परेशान करे तो आगे आना।"
4

प्राप्त सुझावों के विषय में कक्षा के विशेष आवश्यकता वाले साथियों से भी चर्चा कीजिए और उनकी राय जानने का प्रयास कीजिए।

उत्तर:
मैंने स्वयं अमीना से बात की। वह मेरी बात सुनकर बहुत खुश हुई। उसने मुझे गले से लगा लिया। बोली — "तुम मेरी पिछली जन्म की साथी हो। सुनो! मैं तुम पर कम-से-कम बोझ बनूँगी। मुझे जहाँ बिठा दोगे, बैठ जाऊँगी। मैं गाना गाऊँगी, सबका मनोरंजन करूँगी। और सरला! इनते साथियों के बीच समुद्र के किनारे कभी गई नहीं हूँ। मुझे बहुत खुशी मिलेगी। बस मुझ पर दया न करना! मुझे अपनी सहेली समझना।"

Other Chapters