SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 5मेरी समझ मेरे विचार
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 5: आखिरी चट्टान तक (0901CH05)

मेरी समझ मेरे विचार — 5 questions with step-by-step answers.

मेरी समझ मेरे विचार(5 questions)

1

यात्रियों का समूह सूर्यास्त का दृश्य देखने के लिए सैंड हिल की ओर बढ़ता जा रहा था लेकिन लेखक सैंड हिल पर पहुँचकर कुछ देर रुकने के बाद दूसरे टीले की ओर बढ़ने लगा। उसके ऐसा करने के पीछे मूल कारण क्या था?

उत्तर:
जब यात्रियों का समूह सूर्यास्त का दृश्य देखने के लिए सैंड हिल की ओर बढ़ता जा रहा था तो लेखक ने देखा कि अरब सागर की तरफ एक और ऊँचा टीला है जो उधर के विस्तार को ओट में लिए हुए है। सूर्यास्त पूरे विस्तार की पृष्ठभूमि में देखा जा सके, इसके लिए कुछ देर सैंड हिल पर रुककर लेखक दूसरे टीले की ओर बढ़ने लगा। लेखक को वहाँ और भी ऊँचे टीले दिखाई दिए। इस प्रकार वह एक-के-बाद-एक कई टीले पार कर गया और अंत में एक टीले पर जाकर रुका जहाँ से उसे समुद्र का संपूर्ण विस्तार नज़र आया।
2

लेखक ने कन्याकुमारी के स्थानीय लोगों के विषय में क्या-क्या बताया?

उत्तर:
लेखक ने कन्याकुमारी के स्थानीय लोगों के विषय में बताया कि वहाँ आठ हजार की आबादी में कम-से-कम चार-पाँच सौ शिक्षित नवयुवक ऐसे हैं जो बेकार हैं और वे रोज़ नौकरियों के लिए अर्जियाँ देते रहते हैं। वे अपना गुजारा करने के लिए छोटे-मोटे काम जैसे- फोटो-एल्बम बेचना, बाइनाक्यूलर से सूर्य दर्शन कराना इत्यादि करते हैं। वहाँ की स्थानीय युवतियाँ टोकरियों में रखकर शंख और मालाएँ बेचती हैं। वहाँ पर बेकारी की समस्या बहुत बड़ी है। वहाँ के लोग सीपियों का गूदा खाते हैं और दार्शनिक सिद्धांतों पर बहस करते हैं।
3

"अपने प्रयत्न की सार्थकता से संतुष्ट होकर मैं टीले पर बैठ गया" इस पंक्ति में 'प्रयत्न की सार्थकता' से क्या अभिप्राय है?

उत्तर:
प्रयत्न की सार्थकता का अभिप्राय है — सूर्यास्त को पूरे विस्तार से देखने की सफलता। लेखक ने सबसे ऊँचे टीले पर बैठकर सूर्यास्त देख लिया। यह उसके प्रयत्न की सफलता थी।
4

यात्रा-वृत्तांत में आए उन दृश्यों के विषय में लिखिए जिनका अनुभव लेखक के लिए बिल्कुल नया था।

उत्तर:
लेखक जब 'सैंड हिल' को छोड़कर अरब सागर की तरफ के टीलों की ओर बढ़ा तो एक सबसे ऊँचे टीले पर पहुँचकर उसे संतोष हुआ। उसे लगा मानो उसने दुनिया के सबसे ऊँचे टीले को फतह कर लिया हो; परंतु वहीं लेखक को बिल्कुल नवीन अनुभव भी हुए।लेखक ने वहाँ रेत पर दूर तक बने केवल अपने पैरों के निशान देखे। रेत इस तरह चमक रही थी जैसे- अभी-अभी उसका निर्माण करके उसे वहाँ डाल दिया गया हो और वहाँ अपने पैरों के निशान देखकर लेखक को लगा जैसे रेत पहली बार उन निशानों से टूटी हो, इसलिए उसे यह सोचकर सिरहन हुई। थोड़ी ही देर में रंग-बिरंगी किरणें बिखेरने के पश्चात सूरज स्याह हो गया। लेखक के मन में धीरे-धीरे डर समाने लगा। उसे दूर पेड़ों के झुरमुट स्याह नज़र आ रहे थे। लेखक ने रेत पर सुनहरे रंग और लाल रंग के पश्चात स्याह रंग को भरते देखा जो उसके लिए नवीन अनुभव था।साथ ही उसे उन टीलों से वापस लौटने का डर भी सता रहा था क्योंकि वह वहाँ अकेला था। उसने समुद्र तट पर सुरमई, खाकी, पीली और लाल रंग की रेत देखी। उसने इससे पहले रेत के इतने रंग नहीं देखे थे। लेखक ने उस स्थान पर तट की चौड़ाई मात्र तीन-चार फुट तक महसूस की जो बहुत कम थी।
5

यात्रा-वृत्तांत से ऐसे दो अंश चुनकर लिखिए जिससे लेखक की मानसिक दृढ़ता और हार न मानने की प्रवृत्ति का पता चलता है।

उत्तर:
लेखक साहसी और जिज्ञासु प्रवृत्ति का व्यक्ति था। पाठ में दो महत्वपूर्ण अंश हैं जहाँ लेखक ने अपनी मानसिक दृढ़ता और जिज्ञासु प्रवृत्ति का परिचय दिया:(i) लेखक जब सूर्यास्त देखने हेतु 'सैंड हिल' पर पहुँचा तो उसका मन और भी कुछ खोजने लगा। उसे अरब सागर की ओर एक ऊँचा टीला नज़र आया। लेखक वहीं चल दिया। वहाँ पहुँचकर उसे अन्य टीले भी नज़र आए। लेखक की टाँगे थक रही थीं पर मन थकने को तैयार नहीं था और वह एक-एक को पार करता हुआ सबसे ऊँचे टीले पर चढ़कर समुद्र के विस्तार और सूर्यास्त को निहारने लगा। वहीं रेत पर अपने पदचिह्न देखकर उसे एहसास हुआ कि यहाँ वह अकेला है। उसे थोड़ी सिरहन हुई पर वह मानसिक रूप से मजबूत रहा।(ii) जब सूर्यास्त के पश्चात चारों तरफ स्याह हो गया तो लेखक के मन में एक बार डर आया कि क्या वह सभी टीलों को पार करके होटल तक पहुँच पाएगा? परंतु अगले ही पल उसने हिम्मत बटोरी और टीलों को पार करते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगा। वहाँ समुद्र तट की चौड़ाई मात्र तीन से चार फुट थी। तभी वहाँ लहर आकर लेखक के पैरों से टकराई। उसे लगा कि जैसे समुद्र उसे अपनी ओर खींच लेगा। वह घबराया जरूर, पर हिम्मत नहीं हारा और जूते हाथ में लेकर तेजी से टीले पर चढ़ गया क्योंकि समुद्र का पानी तेजी से बढ़ रहा था। लेखक ने हिम्मत से स्वयं को सुरक्षित किया।

Other Chapters