SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 4रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 4: ऐसी भी बातें होती हैं (0901CH04)

रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क — 7 questions with step-by-step answers.

रचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्क(7 questions)

1

लता जी ने अपने पिताजी से क्या-क्या सीखा? (क) अनुशासन और नियम के साथ जीना (ख) भय और संशय के साथ जीना (ग) स्वाभिमान और सच्चाई के साथ जीना (घ) चतुराई और संयम के साथ जीना

उत्तर:
(ग) स्वाभिमान और सच्चाई के साथ जीना।तर्क – यह उत्तर पूर्णरूप से सटीक है क्योंकि लता जी के पिता पं. दीनानाथ मंगेशकर हमेशा स्वयं भी स्वाभिमान से जीते थे और उन्होंने अपने बच्चों को भी सच्चाई और स्वाभिमान के मार्ग पर चलने के संस्कार दिए। वे कहते थे — जो बात तुम्हें सही लगती है, उसे करो और किसी के आगे मत झुको।
2

पिताजी की मृत्यु के बाद परिवार सँभालने का लता जी का निर्णय किस जीवन मूल्य का द्योतक है? (क) संघर्ष (ख) निराशा (ग) भौतिकता (घ) कर्तव्यनिष्ठा

उत्तर:
(घ) कर्तव्यनिष्ठा।तर्क – जब तक लता जी के पिताजी जीवित रहे, तब तक उनका पूरा परिवार बड़े शान से रहता था। परंतु उनके निधन के बाद उन्हें बुरे हालातों में जीना पड़ा। तब उन्हें अपने परिवार के प्रति कर्तव्यबोध हुआ। बाद में भी उनके दिमाग में बस यही बात रहती थी कि ज्यादा से ज्यादा कमाकर परिवार की जरूरतें पूरी करें।
3

"बिल्कुल ठेठ गँवई अंदाज में यह मंगलागौर का उत्सव मनाया जाता है…" 'मंगलागौर' के वर्णन से भारतीय समाज की कौन-सी परंपरा उजागर होती है? (क) संगीत पर आधुनिकता का प्रभाव (ख) लोकगीतों की लोकप्रियता में कमी (ग) धार्मिक कार्यक्रमों में संगीत का महत्व (घ) संगीत की महत्वपूर्ण सामाजिक भूमिका

उत्तर:
(घ) संगीत की महत्वपूर्ण सामाजिक भूमिका।तर्क – समाज में मनाए जाने वाले अनेक त्योहार संगीत पर आधारित होते हैं। मंगलागौर का उत्सव शादी के बाद मनाया जाता है। स्त्रियाँ नाचती-गाती, नौटंकी और तमाशा की तरह भी कुछ प्रस्तुत करती हैं और संगीत से यह त्योहार सुंदर बन जाता है।
4

"गाव गेला वाहुन, नाव गेला राहुन" — इस कहावत का प्रतीकात्मक अर्थ क्या है? (क) नाव गाँव में नहीं रहती, नदी में बहती है। (ख) इस नश्वर संसार में सब कुछ नष्ट हो जाता है। (ग) फिल्मों में गीत गाने से बहुत प्रसिद्धि मिलती है। (घ) जीवन अस्थायी है, पर कर्म अमर रहते हैं।

उत्तर:
(घ) जीवन अस्थायी है, पर कर्म अमर रहते हैं।तर्क – यह बात बिल्कुल उचित है क्योंकि दुनिया से सभी इन्सान चले जाते हैं, परंतु उनके द्वारा किए गए सभी प्रकार के कर्म यहीं यादगार बनकर रह जाते हैं और उनका फल उस मनुष्य के साथ जाता है। जो बुरे कर्म होते हैं उसे दुनिया भुला देती है परंतु अच्छे कर्म हमेशा अमर हो जाते हैं और उस व्यक्ति का नाम भी सदैव जीवित रहता है।
5

कोरस में साथ गाने वाली लड़कियों के साथ लता जी के संबंध कैसे थे? (क) औपचारिक (ख) कामकाजी (ग) आत्मीय (घ) प्रतिस्पर्धात्मक

उत्तर:
(ग) आत्मीय।तर्क – लता जी कोरस गाने वाली लड़कियों के साथ बहुत आत्मीयपूर्ण तथा प्रेमपूर्वक व्यवहार करती थीं। वे लड़कियाँ उनके साथ 1960 से 1980 तक रहीं। जब कभी वे लड़कियाँ ज़मीन पर बैठतीं तो लता जी भी उनके साथ ज़मीन पर बैठ जातीं और उनसे बातें करतीं।
6

लता मंगेशकर के अनुसार बाबा हरिदास और तानसेन की कथाओं से क्या निष्कर्ष निकाला जाता है? (क) संगीत द्वारा दीपक जलाए जा सकते हैं। (ख) मेघराग गाने से वर्षा होने लगती है। (ग) सुर में वाद्य बजाने से तार टूट जाते हैं। (घ) संगीत में अपरिमित शक्ति होती है।

उत्तर:
(घ) संगीत में अपरिमित शक्ति होती है।तर्क – यह बात बिल्कुल सत्य है। लता जी ने तानसेन और बाबा हरिदास को देखा नहीं था, परंतु वे जानती थीं कि उनके संगीत में अदृश्य शक्ति का वास था जो दीपक राग से दिये जला देते थे। इसके साथ उन्होंने उस्ताद अली अकबर खाँ का वादन भी देखा था कि किस प्रकार शुद्ध स्वर के आघात से उनके सरोद के तार टूट गए थे।
7

पूरे साक्षात्कार में लता मंगेशकर की जो छवि बनती है, वह मुख्यतः कैसी है? (क) सादगी, समर्पण और आत्मसम्मान की (ख) प्रसिद्धि, परिवार को समर्पित और आत्ममुग्ध (ग) कठोर सिद्धांतवादी और व्यावहारिक व्यक्ति (घ) आधुनिकता विरोधी रूढ़िवादी विचारों वाली

उत्तर:
(क) सादगी, समर्पण और आत्मसम्मान की।तर्क – लता जी सादगी, सरलता और समर्पण की मूर्ति थीं। वे सदैव बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनती थीं और अपने परिवार के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहती थीं। उन्हें हमेशा लगता था कि अधिक धन कमाकर परिवार की जिम्मेदारी पूरी करें।

Other Chapters