SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 4ऐसे ही बोलते हैं
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 4: ऐसी भी बातें होती हैं (0901CH04)

ऐसे ही बोलते हैं — 2 questions with step-by-step answers.

ऐसे ही बोलते हैं(2 questions)

1

"वे बस हमको गंभीरता से देखते थे… मगर हम सभी समझ जाते थे कि हमको बुलाया किसलिए गया है।"क्या आपके जीवन में भी कोई ऐसा व्यक्ति है जो बिना कुछ बोले सिर्फ नजरों या संकेतों (हाव-भाव) से ही आपको समझा देता है? उस अनुभव के विषय में बताइए।

उत्तर:
हाँ, हमारे पिताजी ऐसे व्यक्ति थे जो हमें डाँटते नहीं थे और जब कभी हम ज्यादा शरारत करते तो बस गुस्से से घूरते थे और हाथ के इशारे से चुपचाप बैठकर पढ़ने के लिए कहते थे। तब हम दोनों बहन-भाई शरारत छोड़कर चुपचाप पढ़ने बैठ जाते। वैसे हमारे पापा हमें बहुत प्यार करते थे। उनकी एक नज़र या इशारा ही हमारे लिए अनुशासन सिखाने के लिए पर्याप्त था।
2

यदि कोई व्यक्ति बिना बोले (संकेत भाषा) आपको कुछ समझा रहा है, तो वह आपके साथ और आप उसके साथ कैसा व्यवहार करेंगे? (संकेत – धैर्य, जिज्ञासा, समानुभूति आदि)

उत्तर:
यदि कोई व्यक्ति बोल नहीं सकता, इस कारण वह अपनी बात इशारों से समझा रहा है, तो हम उससे सहानुभूति रखते हुए धैर्य से उसकी बात को समझने का प्रयास करेंगे। उसके द्वारा कही गई बात को जिज्ञासापूर्वक जानना चाहेंगे। हम उसके साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे और उसे यकीन दिलाएँगे कि हम उसकी बात समझना चाहते हैं। हम केवल यकीन ही नहीं दिलाएँगे, अपितु उसकी बातों को ध्यानपूर्वक समझेंगे भी।

Other Chapters