SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 4विधा से संवाद — साक्षात्कार की पड़ताल
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 4: ऐसी भी बातें होती हैं (0901CH04)

विधा से संवाद — साक्षात्कार की पड़ताल — 2 questions with step-by-step answers.

विधा से संवाद — साक्षात्कार की पड़ताल(2 questions)

1

'ऐसी भी बातें होती हैं' एक साक्षात्कार है। साक्षात्कार में एक व्यक्ति प्रश्न पूछता है और दूसरा व्यक्ति उन प्रश्नों के उत्तर देता है। साक्षात्कार विधा के कुछ मुख्य बिंदु आगे दिए गए हैं। इस साक्षात्कार में से इन मुख्य बिंदुओं को रेखांकित करने वाली पंक्तियों को ढूँढ़कर लिखिए।• साक्षात्कार लेने वाले का नाम और जिसका साक्षात्कार लिया गया, उसका नाम • प्रश्नोत्तर • भावनात्मक वातावरण • आमंत्रण, स्वागत और परिचय • उत्तर देने की शैली का संकेत • विचार और उदाहरण • संस्मरण • समापन

उत्तर:
• साक्षात्कार लेने वाले का नाम और जिसका साक्षात्कार लिया गया, उसका नाम — साक्षात्कार कर्ता: यतींद्र मिश्र; जिनका साक्षात्कार लिया गया: लता मंगेशकर।• प्रश्नोत्तर — यतींद्र मिश्र: पिताजी से संगीत के अलावा आपने और क्या-क्या सीखा। लता मंगेशकर: सबसे ज्यादा तो स्वाभिमान से जीने की बात सीखी।• भावनात्मक वातावरण — पिताजी की कंपनी जब तक अच्छी चलती थी, तो हम सब लोग बड़े शान से रहते थे। फिर पिताजी के निधन के बाद हमें यह भी देखना पड़ा कि बुरे हालात में कैसे जीना है?• आमंत्रण, स्वागत और परिचय — दीदी आपके संगीत की अप्रतिम यात्रा पर बातचीत शुरू करते हैं। आप पूछिए, मैं आपके प्रश्नों का जवाब देने के लिए तैयार हूँ। मेरे पिताजी कमाल के आदमी थे, जिन्हें मैंने हमेशा अपने काम और संगीत में डूबा हुआ ही देखा।• उत्तर देने की शैली का संकेत — आप जैसे लोग अगर यह मानते हैं कि मैं अमर हूँ, तो यह मुझे मिलने वाले उस प्यार जैसा ही है, जो दुनिया ने मुझे दिया है।• विचार और उदाहरण — मेरा कोरस की लड़कियों के साथ अच्छा संबंध था, वो बिल्कुल मेरे घर जैसी थीं। अक्सर वहाँ स्टूडियो में ज्यादा कुर्सियाँ नहीं होती थीं। वे सब बड़े मजे से जमीन पर बैठती थीं और अक्सर मैं भी रेकॉर्डिंग में आकर वहीं जमीन पर बैठकर उन सभी के साथ बातें करती थी।• संस्मरण — आप सुनकर हैरान होंगे कि मैं ऐन दीवाली के दिन तड़के पाँच बजे ही नहा-धोकर बहुत सारे संगीतकारों के घर मिठाई लेकर पहुँच जाती थी।• समापन — हे प्रभु! तुमने जो भी दिया, वह बहुत दिया, दूसरों से कहीं ज्यादा दिया। अपनी कृपा की छाया से जैसे मुझे छाँह दी है, वैसे ही हर एक कलाकार और नेक इन्सानों के ऊपर भी रखना यही प्रार्थना है।
2

"मैं कोशिश करूँगी कि जो कुछ भी मैंने संगीत में रहते हुए जाना है, उसे आपको बता सकूँ।"इस कथन से साक्षात्कार की शैली के विषय में क्या पता चलता है — क्या यह औपचारिक संवाद है या आत्मीय बातचीत? अपने विचार तर्क सहित लिखिए।

उत्तर:
"मैं कोशिश करूँगी कि जो कुछ भी मैंने संगीत में रहते हुए जाना है, उसे आपको बता सकूँ" — इस कथन से पता चलता है कि यह साक्षात्कार की शैली का एक औपचारिक संवाद है, आत्मीयता अथवा बातचीत नहीं, क्योंकि प्रस्तुत संवाद में साक्षात्कार लेने वाले व्यक्ति द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर दिए गए हैं।साक्षात्कार कर्ता ने लता जी से ऐसे सवाल पूछे हैं जो उनके प्रशंसक जानना चाहेंगे। लता जी ने संगीत शिक्षा, परिवार, कैरियर, वैचारिक तथ्य इत्यादि से संबंधित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर विस्तारपूर्वक दिए। यह शैली साक्षात्कार की ही थी, क्योंकि संवाद में दोनों तरफ से प्रश्नोत्तर शैली का स्वरूप चलता है। साक्षात्कार कर्ता द्वारा पूछे गए प्रश्न निजी जानकारी से संबंधित न होकर इस प्रकार के थे जिसके माध्यम से जाना जा सके कि इतनी ऊँचाइयाँ हासिल करने के पीछे कितना संघर्ष, कितनी मेहनत और कैसी विचारधारा रही है।

Other Chapters