Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 4: ऐसी भी बातें होती हैं (0901CH04)
विषयों से संवाद — 2 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारसाक्षात्कार से उभरता व्यक्तित्व / उभरती छविमेरे प्रश्नमेरे अनुभव मेरे विचारविधा से संवाद — साक्षात्कार की पड़तालआपका साक्षात्कारविषयों से संवादशास्त्रीय संगीतसाइबर सुरक्षाऐसे ही बोलते हैंसृजनव्याकरण की बात — मुहावरेहमारी भाषाएँगतिविधियाँ
विषयों से संवाद(2 questions)
1
"एक स्टूडियो से दूसरे और तीसरे स्टूडियो के चक्कर में ही पूरा दिन बीत जाता था।"सन् 1942 में अपने पिता की मृत्यु के बाद लता मंगेशकर ने अकेले अपनी माँ, छोटे भाई-बहनों की देखभाल की और अपने घर को सँभाला। उस समय उनकी आयु मात्र 13 वर्ष थी। तब महिलाओं का फिल्मों में काम करना अच्छा नहीं माना जाता था। उस समय सुबह से रात तक एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो भागते हुए लता जी के एक दिन की कल्पना कीजिए। इस भागदौड़ में वे किन-किन चुनौतियों का सामना करती होंगी? (संकेत – भोजन, यात्रा-भाड़ा, सुरक्षा, थकान आदि)
उत्तर:
लता जी के पिताजी का देहांत जब 1942 में हुआ, तब लता जी ने घर की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली। उस समय उनकी आयु मात्र 13 वर्ष थी। उन्होंने अपनी माँ और छोटे भाई-बहनों की देखभाल की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली। इसी कारण उन्होंने विवाह न करने का भी फैसला लिया। जब तक पिता जीवित थे, तब तक वे बड़ी शान से रहते थे। उनके निधन के बाद उन्होंने जाना कि बुरे हालातों में कैसे जिया जाता है।लता जी ने अपने पिताजी से जो सच्चाई और हिम्मत का गुण पाया था, उसी के कारण वे अपने कंधों को मजबूती दे सकीं। वे सुबह से रात तक स्टूडियो के चक्कर लगाती थीं और बस इतना चाहती थीं कि अपने परिवार के लिए ज्यादा-से-ज्यादा कमा सकें। न तो उन्हें भोजन का समय मिलता था, न आराम का, परंतु फिर भी उन्हें थकान का एहसास नहीं होता था और न ही वे अपनी सुरक्षा अथवा यात्रा-भाड़े का कुछ सोचती थीं। उन्हें अपनी तकलीफों से कोई फर्क नहीं पड़ता था। वे तो बस परिवार के लिए धन कमाने हेतु नए-नए कॉन्ट्रेक्ट खोजती रहती थीं।
2
"पहले के दौर में पुरुष और स्त्री आवाज़ों के कोरस हम लोगों के गीतों के साथ ही रेकॉर्ड होते थे। भले ही वह गाना डुएट हो या फिर कोई सोलो सांग।"अपने घर, आस-पड़ोस, समुदाय, विद्यालय में होने वाले उन कार्यों के विषय में बताइए जिनमें सहयोग और सामूहिकता की आवश्यकता होती है।
उत्तर:
ऐसे अनेक कार्य होते हैं जिनमें विभिन्न स्तरों पर सहयोग की आवश्यकता होती है।घर – घर में प्रायः सभी कार्य आपसी सहयोग से होते हैं, जैसे- धन कमाना, खाना बनाना, सफाई इत्यादि। इसके अतिरिक्त जन्मदिन मनाना, विवाह की वर्षगाँठ मनाना अथवा दुखद परिस्थितियों में भी आपसी सहयोग से कार्य होता है।आस-पड़ोस – कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान, सामूहिक रूप से किसी के सुख-दुख में शामिल होना इत्यादि सामूहिक सहयोग के कार्य होते हैं।समुदाय – समुदाय में प्रायः संचालित करने वाला वर्ग मिलकर प्रत्येक कार्य को रूप देते हैं, जैसे- कोई सांस्कृतिक कार्य का आयोजन, स्वच्छता एवं जागरूकता आयोजन, पर्व इत्यादि हेतु मेले व अन्य कार्यक्रम का आयोजन, स्वास्थ्य संबंधी शिविर इत्यादि का आयोजन। प्रस्तुत सभी कार्य सहयोग से पूर्ण होते हैं।विद्यालय – विद्यालय में तो सभी कार्य सहयोग से होते हैं। अध्यापकों का बच्चों को मिलकर पढ़ाना, अनेक उत्सवों में बच्चों का मिलकर भाग लेना, मिलकर पढ़ना, परीक्षा देना, खेल में भाग लेना इत्यादि।विशेष – देखा जाए तो आपसी सहयोग से ही यह दुनिया चलती है। अकेले व्यक्ति से न तो परिवार निर्मित होगा और न ही विद्यालय, समुदाय या समाज।