Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 4: ऐसी भी बातें होती हैं (0901CH04)
शास्त्रीय संगीत — 2 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारसाक्षात्कार से उभरता व्यक्तित्व / उभरती छविमेरे प्रश्नमेरे अनुभव मेरे विचारविधा से संवाद — साक्षात्कार की पड़तालआपका साक्षात्कारविषयों से संवादशास्त्रीय संगीतसाइबर सुरक्षाऐसे ही बोलते हैंसृजनव्याकरण की बात — मुहावरेहमारी भाषाएँगतिविधियाँ
शास्त्रीय संगीत(2 questions)
1
"फिर उसमें लंबी-लंबी रागदारी वाले गायन की भी परंपरा थी।" रागदारी वाले गायन का अर्थ है — भारतीय शास्त्रीय संगीत। आपने इस पाठ में संगीत से जुड़े अनेक शब्दों को पढ़ा है। शब्दकोश, इंटरनेट, पुस्तकालय और अपने शिक्षकों की सहायता से इनके अर्थ और उदाहरण खोजकर लिखिए:राग, सुर, बंदिश, अभंग, सोहर, फाग, बधावा
उत्तर:
1. राग – (अर्थ) स्वरों की एक ऐसी मधुर रचना जो श्रोता के मन को भावनाओं से रंग देती है; जिसमें अधिकतम 7 स्वर होते हैं। (उदाहरण) राग यमन, राग भैरव, राग दरबारी, राग भूपाली, राग खमाज।2. सुर – (अर्थ) संगीत में स्वर, राग, धुन, मधुर ध्वनि और गायन का स्तर; संगीत में 7 स्वर होते हैं। (उदाहरण) सा, रे, गा, मा, पा, धा, नी।3. बंदिश – (अर्थ) बाँधना या संरचना; किसी विशेष राग और ताल में पिरोई गई गान-रचना। (उदाहरण) राग यमन (त्रिताल), राग भैरव (विलंबित खयाल), राग भूपाली (द्रुत खयाल)।4. अभंग – (अर्थ) अटूट या अखंड काव्यात्मक रूप; भगवान विट्ठल की स्तुति में गाए जाने वाले पद। (उदाहरण) "सुंदर ते ध्यान उभे विटेवरी। कर कटेवरी, ठेवोनिया।"5. सोहर – (अर्थ) उत्तर भारत (बिहार-यूपी) का एक पारंपरिक लोकगीत, मुख्य रूप से बच्चे के जन्म पर गाया जाने वाला बधाई गीत। (उदाहरण) "कौशल्या गावे हो सोहर, बधइया बाजे अवध नगरिया हो।" "नंद घर भइले गुलजार, अंगनबा होरवे मंगल हो।"6. फाग – (अर्थ) फाल्गुन महीने (होली) पर गाए जाने वाले लोकगीत। (उदाहरण) "होली खेलें रघुबीरा अवध में" "खेलें मसाने में होरी दिगंबर।"7. बधावा – (अर्थ) शुभ अवसर पर गाया जाने वाला मांगलिक गीत। (उदाहरण) जन्मोत्सव, विवाह अथवा मांगलिक कार्यों पर गाए जाने वाले सामाजिक गीत, जैसे- "दूजो बद्यायो जेठ घर, तीजो बधायो देवर घर।"
2
"त्योहारों के संदर्भ में एक बात और ध्यान में आती है कि अधिकांश प्रदेशों में पर्वों व अनुष्ठानों से संदर्भित घर-घर गीत गाए जाने का प्रचलन रहा है।" आपने पढ़ा कि भारत में त्योहारों पर फाग, धमार, सोहर, बधावा, छठ के गीत आदि गाने की परंपरा है। अपने क्षेत्र में गाए जाने वाले ऐसे गीतों के विषय में अपने घर में पता कीजिए और एक गीत अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर:
गीत जीवन में हर्षोल्लास के प्रतीक होते हैं, विशेषकर जब घर में जन्मोत्सव अथवा विवाह के शुभ अवसर होते हैं तो ये गीत वातावरण में रंग भर देते हैं।हमारे घर में भी जब बड़ी बहन का विवाह तय हुआ, तो विवाह के दिन मामा जी भात लेकर आए, तब उन्हें दरवाजे पर ही रोक कर पहले उनका तिलक व आरती का कार्यक्रम हुआ, फिर भात का गीत गाया गया, जो इस प्रकार था:नई चाल को भात उढ़इयो मेरे भाइय, ससुर को चाहे जो ले आना, सास है तब तू लहंगा लाईयो भातइया नई चाल...
जेठ को चाहे जो ले आना, जेठानी है नखरेबाज, तू सूट लइयो भातइया नई चाल...
देवर को चाहे जो ले आना, देवरानी है फैशनदार, तू प्लाजो लइयो भातइया नई चाल...
नन्देऊ को चाहे जो ले आना, नंद है गुस्सेबाज, तू जींस लइयो भातइया नई चाल...