Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 4: ऐसी भी बातें होती हैं (0901CH04)
व्याकरण की बात — मुहावरे — 1 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारसाक्षात्कार से उभरता व्यक्तित्व / उभरती छविमेरे प्रश्नमेरे अनुभव मेरे विचारविधा से संवाद — साक्षात्कार की पड़तालआपका साक्षात्कारविषयों से संवादशास्त्रीय संगीतसाइबर सुरक्षाऐसे ही बोलते हैंसृजनव्याकरण की बात — मुहावरेहमारी भाषाएँगतिविधियाँ
व्याकरण की बात — मुहावरे(1 questions)
1
"मगर किसी के आगे जाकर हाथ नहीं पसारना है।"उपर्युक्त वाक्य में रेखांकित अंश मुहावरा है। 'हाथ पसारना या फैलाना' का अर्थ है — कुछ माँगना या याचना करना। हाथों से जुड़े अनेक मुहावरे आपने पढ़े और सुने होंगे। ऐसे ही कुछ मुहावरे नीचे दिए गए हैं। इनका प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए:• हाथ में आना • हाथ का मैल होना • हाथ से हाथ मिलाना • हाथ साफ करना • हाथ से निकल जाना • हाथ धो बैठना
उत्तर:
• हाथ में आना – कब्जे में आना।
वाक्य: बहुत कोशिशों के बाद आखिरकार चोर पुलिस के हाथों में आ ही गया।• हाथ का मैल होना – आसानी से मिलने वाली वस्तु।
वाक्य: मेहनती व्यक्ति के लिए सफलता हाथ का मैल है।• हाथ से हाथ मिलाना – समझौता करना।
वाक्य: दोनों कंपनियों के मालिक ने नई परियोजना हेतु हाथ से हाथ मिलाया है।• हाथ साफ करना – चोरी करना / हड़प लेना।
वाक्य: चोर ने जुलूस का लाभ उठाकर बहुत से लोगों की जेब पर हाथ साफ कर दिया।• हाथ से निकल जाना – नियंत्रण से बाहर होना।
वाक्य: समय रहते पढ़ाई कर लो वरना मौका हाथ से निकल जाएगा।• हाथ धो बैठना – किसी वस्तु, व्यक्ति अथवा अवसर को हमेशा के लिए खो देना।
वाक्य: लापरवाही के कारण आज उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा।