Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 4: ऐसी भी बातें होती हैं (0901CH04)
मेरी समझ मेरे विचार — 4 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारसाक्षात्कार से उभरता व्यक्तित्व / उभरती छविमेरे प्रश्नमेरे अनुभव मेरे विचारविधा से संवाद — साक्षात्कार की पड़तालआपका साक्षात्कारविषयों से संवादशास्त्रीय संगीतसाइबर सुरक्षाऐसे ही बोलते हैंसृजनव्याकरण की बात — मुहावरेहमारी भाषाएँगतिविधियाँ
मेरी समझ मेरे विचार(4 questions)
1
"पिताजी उस समय पूछते थे, 'समझ गए न?''… इसके बाद वे कहते थे कि 'अच्छा अब जाओ, बाहर जाकर खेलो।" यह प्रसंग पारिवारिक अनुशासन और स्नेह के संतुलन का प्रतीक है। कैसे? (संकेत – यहाँ अनुशासन में डर है या सम्मान?)
उत्तर:
यह प्रसंग सचमुच पारिवारिक अनुशासन और स्नेह के संतुलन का प्रतीक है, जिसमें बच्चे अपने पिता के हाव-भाव से ही समझ जाते हैं कि उनका पिता उनसे क्या चाहता है। पिता भी बच्चों की शरारत पर उन्हें ज्यादा कुछ न कहकर बस सब बच्चों को एक साथ बुलाकर केवल इतना कहते थे — "समझ गए न?" और बच्चे इतनी-सी बात पर ही सहम जाते और उन्हें समझ आ जाता था कि उन्हें शरारत नहीं करनी है।यहाँ अनुशासन में डर नहीं, बल्कि पिता के प्रति 'सम्मान' था। बच्चे अपने पिता की आज्ञा से फिर से खेलने चले जाते। इस प्रकार उनकी गंभीरता ही बच्चों को अनुशासन में रखती थी। यह व्यवहार बच्चों के लिए अनुशासन और पिता के प्रति सम्मान दोनों का था।
2
लता मंगेशकर पर अपने पिताजी पं. दीनानाथ मंगेशकर के व्यक्तित्व का क्या प्रभाव पड़ा? उनके कौन-कौन से कार्यों और व्यवहार में उनके पिता का प्रभाव दिखाई देता है?
उत्तर:
लता जी का अपने पिता से बहुत लगाव था, पिता उनके आदर्श थे। उन्होंने उनके द्वारा दी गई सीख को अपने जीवन में उतारा। लता जी के पिता सदैव सच्चाई और स्वाभिमान से जीते थे और उन्होंने अपने बच्चों को भी सच्चाई से परिपूर्ण संस्कार दिए। वे हमेशा कहते थे — "जो बात तुम्हें सही लगती है, उसे करो और किसी के आगे मत झुको।"लता जी ने अपने पिता पं. दीनानाथ मंगेशकर से संगीत सीखा। साथ ही उन्हें अपने पिता से जिंदगी की सही बातों पर खड़े रहने की हिम्मत भी मिली। अपने पिता की तरह ही लता जी भी अपने काम के प्रति समर्पित थीं। जैसे उनके पिता सुबह तीन बजे तक कार्य में डूबे रहते थे, वैसे ही लता जी भी कभी एक, कभी दूसरे तो कभी तीसरे स्टूडियो में रेकॉर्डिंग हेतु जाती रहती थीं और पूरा दिन संगीत साधना में बिता देती थीं।
3
"मैंने अपने पिताजी का नाम थोड़ा ही सही मगर, आगे बढ़ाया।" 'नाम आगे बढ़ाने' का लता जी के लिए क्या अर्थ है? क्या यह सिर्फ प्रसिद्धि पाना है या इससे कोई महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व भी जुड़ा हुआ है?
उत्तर:
लता जी के पिता पं. दीनानाथ मंगेशकर भी शास्त्रीय संगीत में पारंगत थे। लता जी ने अपने पिता से संगीत की शिक्षा ली और अपने जीवन को संगीत के लिए पूरी तरह समर्पित कर दिया। संगीत में उनके अनमोल योगदान और सच्चे समर्पण हेतु उन्हें 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया और 'भारत कोकिला' की उपाधि से नवाजा गया। उनकी आवाज़ ने लोगों के दिलों और आत्मा पर राज किया है।लता जी ने अपने पिता से केवल संगीत की शिक्षा ही नहीं ली, बल्कि पिता के आदर्शों — सच्चाई और आत्मविश्वास के गुणों को भी आत्मसात कर उनके नाम को सही मायने में अमर कर दिया। यह केवल प्रसिद्धि पाना नहीं था, बल्कि पिता द्वारा स्थापित आदर्शों को निभाने का महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व भी था।
4
किसी भी कार्य को पूरा करने में सहयोगियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। साक्षात्कार के आधार पर बताइए कि लता जी के अपने सहयोगियों के साथ संबंध कैसे थे?
उत्तर:
यह बात पूर्णरूप से सत्य है कि आपसी सामंजस्य की भावना से प्रेरित व्यक्ति सदैव सफलता की ओर अग्रसर रहता है। किसी भी क्षेत्र में सफलता हेतु अनिवार्य है कि अपने सहयोगियों का सदैव सम्मान करें और उनके साथ चलें।लता जी इस बात को बखूबी जानती थीं; इसी कारण उन्होंने कोरस गाने वाली लड़कियों को सदैव सम्मान दिया और उनके साथ मधुर संबंध बनाए। कदाचित इसी कारण कोरस वाली लड़कियाँ उनके साथ 1960 से 1980 तक जुड़ी रहीं।