Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 4: ऐसी भी बातें होती हैं (0901CH04)
मेरे अनुभव मेरे विचार — 4 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारसाक्षात्कार से उभरता व्यक्तित्व / उभरती छविमेरे प्रश्नमेरे अनुभव मेरे विचारविधा से संवाद — साक्षात्कार की पड़तालआपका साक्षात्कारविषयों से संवादशास्त्रीय संगीतसाइबर सुरक्षाऐसे ही बोलते हैंसृजनव्याकरण की बात — मुहावरेहमारी भाषाएँगतिविधियाँ
मेरे अनुभव मेरे विचार(4 questions)
1
"अगर कोई बात तुम्हें सही लगती है, तो उसे करो और किसी के आगे झुकने की जरूरत नहीं है।"क्या आप किसी ऐसी स्थिति से गुजरे हैं जब आपको किसी सही बात पर अकेले खड़ा होना पड़ा हो? कब और क्यों?
उत्तर:
हाँ, हमारे पिताजी ने भी हमें यही शिक्षा दी कि जो तुम्हें उचित लगता है उसे करो और किसी के आगे झुको नहीं। मैंने अपने जीवन में इस बात को हमेशा याद रखा और मुझे इससे सदैव लाभ ही हुआ क्योंकि मेरे आत्मविश्वास ने मुझे सदैव मजबूती दी।अनुभव – एक बार हम चार बहुत गहरे मित्र थे। हम सभी ने कसौल में ट्रैकिंग की योजना बनाई और घरवालों की सहमति से सभी सुरक्षित कसौल पहुँच गए। परंतु वहाँ तेज वर्षा के आसार थे। मैंने अपने मित्रों को खराब मौसम के कारण यह योजना रद्द करने की बात कही, परंतु उन्होंने यह कहकर खारिज कर दिया कि वे यहाँ केवल ट्रैकिंग के लिए आए हैं। मैं अपने फैसले पर अडिग रहा। वे सभी चले गए और तेज तूफान में फँस गए। चार दिन तक वे रास्ते में किसी स्थान पर रुके रहे, जहाँ उन्हें पर्याप्त भोजन भी नहीं मिला और वे बहुत परेशान हुए। वे अपने फैसले पर दुखी थे, परंतु मैं संतुष्ट था क्योंकि मैंने अपने सही विवेक पर अकेला खड़ा होकर सही निर्णय लिया था।
2
"बाबा ने जैसा सिखाया था, उस पर हम सभी भाई-बहनों ने चलने का प्रयास किया।"आपके परिवार में भी कोई ऐसी सीख या नियम अवश्य होंगे जिनका पालन आप किसी के याद दिलाए बिना स्वतः करते होंगे, उनके विषय में बताइए।
उत्तर:
मेरे पिताजी सदैव मेरे आदर्श रहे हैं। वे सदा थोड़े में खुश रहने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने मुझे हमेशा सच्चाई और परिश्रम के मार्ग पर चलकर लक्ष्य हासिल करना सिखाया। वे अक्सर कहते हैं — "यदि फूलों पर चलना सीखा है तो काँटों पर चलना भी सीखो क्योंकि परिस्थितियाँ कभी एक सी नहीं रहतीं।"उनकी इस बात ने मेरे दिल में घर कर लिया। मैं समझ चुकी थी कि जीवन में यदि सफल होना है तो केवल जीत ही नहीं, अपितु हार भी स्वीकार करनी होगी। मैंने पिताजी द्वारा सिखाए गए कायदे — जैसे सच्चाई पर चलना, झूठ नहीं बोलना, मेहनत करना और जो कुछ पास है उसमें संतुष्ट होना — सभी को न केवल स्वीकार किया, अपितु अपने गुणों में शामिल कर जीवन का हिस्सा भी बना लिया। अब इन्हें पिताजी या माताजी द्वारा याद दिलाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि ये स्वतः ही मेरे आचरण में एकसार हो चुके हैं और मुझे हर कदम पर मजबूत बनाते हैं।
3
"पहले दिन गुड़ि बाँधने के बाद नौ दिन तक उत्सव मनाया जाता है।"आप भी अपने घर में किसी पारंपरिक पर्व को विशेष तरीके से मनाते होंगे। उसका वर्णन कीजिए।
उत्तर:
वैसे तो वर्तमान में त्योहार मनाने की परंपराएँ बदलने लगी हैं, परंतु हमारे घर में आज भी एक ऐसा त्योहार है जिसमें हमने कोई परिवर्तन नहीं किया, वह है 'दशहरा पूजन'।इस दिन प्रातः माताजी चौक की साफ-सफाई करती हैं। फिर पिताजी गोबर से कुछ आकृतियाँ बनाते हैं। माँ हल्दी और आटे से उसे सजाती हैं। फिर पिताजी घर के सभी सदस्यों को कॉपी, किताब अथवा डायरी लाने को कहते हैं। उसके बाद नौ दिन तक पूजे गए हरे जौ लेकर आते हैं और बच्चों की कॉपी, पुस्तकें और बड़ों की डायरी में उन्हें रखते हैं। उससे पहले वे जौ कान पर रखे जाते हैं। फिर उस पूजनीय आकृति की प्रदक्षिणा की जाती है और कहा जाता है कि चलो, सब शिक्षा ग्रहण करने गुरुकुल चलो।इस प्रकार इस विधि में असीम आनंद की अनुभूति होती है। यह परंपरा आज तक उसी रूप में कायम है।
4
"बिल्कुल ठेठ गँवई अंदाज में यह मंगलागौर का उत्सव मनाया जाता है, मगर आहिस्ता-आहिस्ता वह भी अब खत्म हो रहा है।"पाठ में आपने पढ़ा कि लता मंगेशकर के बचपन से अब तक उत्सवों से जुड़ी अनेक परंपराएँ बदल रही हैं। कौन-कौन-सी परंपराएँ बदल गई हैं? अपने घर-परिवार में बातचीत करके पता लगाइए कि विभिन्न त्योहारों को मनाने के तरीकों में कौन-कौन से बदलाव आ रहे हैं?
उत्तर:
वर्तमान में सचमुच त्योहार सिमटते जा रहे हैं। जहाँ पहले होली आने पर आँगन साफ करके दादी माँ और पड़ोस की औरतें मिलकर गुजियाँ बनानी शुरू करती थीं और घर के चारों तरफ खाने की खुशबू फैलाती थीं, वहीं आज शुगर कंट्रोल और व्यस्त दिनचर्या के चलते बाजार से केवल कुछ मिठाई मँगाकर 'त्योहार' मना लिया जाता है।पहले दीवाली आने पर हम बहन-भाई पटाखों की पूरी लिस्ट तैयार करते थे जिसे लेकर पापा-मम्मी सदर बाजार जाते थे, परंतु अब प्रदूषण के चलते इनके बारे में सोचना भी गुनाह है। मिठाई के डिब्बे भी जहाँ घर-घर बाँटे जाते थे, वे अब महँगाई के चलते इतने सिमट गए हैं कि केवल अपने घर तक सीमित रह गए हैं। अब तो त्योहारों की बधाई भी फोन की तारों पर सिमट गई है। ये सभी त्योहार अब सूक्ष्म होते जा रहे हैं और आहिस्ता-आहिस्ता अपना अस्तित्व धूमिल करते जा रहे हैं।