Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 4: ऐसी भी बातें होती हैं (0901CH04)
हमारी भाषाएँ — 3 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारसाक्षात्कार से उभरता व्यक्तित्व / उभरती छविमेरे प्रश्नमेरे अनुभव मेरे विचारविधा से संवाद — साक्षात्कार की पड़तालआपका साक्षात्कारविषयों से संवादशास्त्रीय संगीतसाइबर सुरक्षाऐसे ही बोलते हैंसृजनव्याकरण की बात — मुहावरेहमारी भाषाएँगतिविधियाँ
हमारी भाषाएँ(3 questions)
1
"'गाव गेला वाहुन, नाव गेला राहुन'। मतलब गाँव तो बह जाता है, लेकिन जो नाम है, वह रह जाता है।" आपने एक कहावत और उसका हिंदी में अर्थ पढ़ा। इस कहावत के अर्थ को अपने घर या क्षेत्र की भाषा अथवा भाषाओं में लिखिए।
उत्तर:
उपर्युक्त कहावत को पंजाबी और यू.पी. की भाषा में इस प्रकार कहेंगे:1. पंजाबी – "पिंड गया तां नाव वी गई" या "बेला लंघ गया, मौका वी लंघ गया"2. यू.पी. (पूर्वांचल / देहाती भाषा) – "गाँव गवा दिहल, नावो छूट गइली"3. गढ़वाली – "बखत ग्यो, मौका भी भी ग्यो"
2
लता जी ने मराठी कहावत को हिंदी में समझाया। अब आप अपनी मातृभाषा की कोई कहावत चुनिए और उसका हिंदी में अनुवाद कीजिए। अनुवाद के बाद भाव में क्या परिवर्तन आया? लिखिए।
उत्तर:
1. पंजाबी कहावत "जिहड़ा बोवे ओह ही काटे" – अर्थ: जैसा बोओगे, वैसा काटोगे।2. पहाड़ी कहावत "बखत पै काम, बाद में नाम" – अर्थ: समय पर काम करना जरूरी है, तभी सम्मान मिलता है।3. यू.पी. कहावत "जैसा करब, वैसा भरब" – अर्थ: जैसा करोगे, वैसा फल पाओगे।4. भोजपुरी "जाके पाँव ना फाटे बिवाई, ऊ का जाने पीर पराई" – अर्थ: जिसने स्वयं दुख नहीं झेला, वह दूसरों का दर्द समझ नहीं सकता।5. राजस्थानी "घर रो भेदी लंका ढाए" – अर्थ: अपना ही व्यक्ति नुकसान कर देता है।6. पंजाबी "जित्थे दी खोती, ओथ्थे आ खलोती" – अर्थ: गलत व्यक्ति वहीं जाकर रुकता है जहाँ उसकी जगह होती है।7. बुंदेलखंडी "धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय" – अर्थ: धैर्य रखने से ही काम सफल होता है।8. गढ़वाली "एक हाथ से ताली नि बजदी" – अर्थ: किसी भी बात में दोनों पक्षों की भूमिका होती है।भाव में परिवर्तन – अनुवाद करने पर केवल भाषा बदलती है, परंतु कहावत का मूल भाव और शिक्षा यथावत रहती है।
3
एक 'सेतु चित्र' बनाइए जिसमें दो किनारे हों — एक किनारे पर हिंदी और दूसरे किनारे पर अपने घर या क्षेत्र की भाषा। दोनों किनारों के बीच में ऐसे शब्द लिखिए जो दोनों भाषाओं में समान अर्थ रखते हैं।
उत्तर:
सेतु चित्र – कागज पर एक पुल (सेतु) बनाइए। एक किनारे पर 'हिंदी' और दूसरे किनारे पर अपने घर/क्षेत्र की भाषा लिखिए। पुल के बीच में दोनों भाषाओं के समान अर्थ वाले शब्द लिखिए, जैसे:• पानी – पाणी
• माँ – माता / अम्मा
• घर – गृह / घर
• आँख – अख / नयन
• नाम – नाव / नालो / नांउ
• सूरज – सूर्य / भानु
• चाँद – चंद्रमा / माहइस प्रकार सेतु चित्र दर्शाता है कि हमारी भाषाओं में कितनी गहरी समानता है।