Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 4: ऐसी भी बातें होती हैं (0901CH04)
आपका साक्षात्कार — 1 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारसाक्षात्कार से उभरता व्यक्तित्व / उभरती छविमेरे प्रश्नमेरे अनुभव मेरे विचारविधा से संवाद — साक्षात्कार की पड़तालआपका साक्षात्कारविषयों से संवादशास्त्रीय संगीतसाइबर सुरक्षाऐसे ही बोलते हैंसृजनव्याकरण की बात — मुहावरेहमारी भाषाएँगतिविधियाँ
आपका साक्षात्कार(1 questions)
1
"आप पूछिए, मैं आपके प्रश्नों का जवाब देने के लिए तैयार हूँ।"प्रस्तुत पाठ में विश्व प्रसिद्ध व्यक्तित्व का साक्षात्कार दिया गया है। कल्पना कीजिए कि आप भी लता मंगेशकर के इस साक्षात्कार में उपस्थित हैं। आप लता जी से कौन-कौन से अलग प्रश्न पूछते और क्यों?
उत्तर:
वैसे तो साक्षात्कार में प्रस्तुत व्यक्ति के विचार, जीवन के प्रति उनका नज़रिया, उनका संघर्ष और जीत का मंत्र इत्यादि पूछा जाता है। जैसा कि साक्षात्कारकर्ता यतींद्र मिश्र जी ने पूछा। यदि यह अवसर मुझे मिलता तो मैं निम्न प्रश्न और पूछना चाहती:1. आपने हिन्दी और मराठी के अलावा अन्य कौन-कौन-सी भाषाओं में गाना गाया?
2. आपकी माताजी कैसी विचारधारा की महिला थी?
3. आपने विवाह न करने का निर्णय क्यों लिया?
4. आपको अपने द्वारा गाए हुए गानों में सबसे अच्छा गाना कौन-सा लगता है?
5. गाने की रिकॉर्डिंग के समय कभी कोई विशेष वाक्या घटित हुआ हो जो आपको आज भी स्मरण हो तो साझा कीजिए।
6. भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बचपन से लेकर बड़े होने तक कैसे रहे?
7. संगीत के संदर्भ में आप अपने प्रशंसकों से क्या कहना चाहेंगी?क्यों – मैं उपर्युक्त प्रश्न इसलिए पूछना चाहूँगी कि इसके माध्यम से हमें लता जी के बारे में और अधिक जानने का अवसर मिलेगा और संगीत से जुड़े लोगों को इन स्मृतियों से प्रेरणा भी मिलेगी।