SolveNCERT
SolveNCERT
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 4: ऐसी भी बातें होती हैं (0901CH04)

सृजन — 2 questions with step-by-step answers.

सृजन(2 questions)

1

"अगर हम समय के चक्र (टाइम मशीन) को घुमाकर सन् 1949-50 में ले जाएँ।" कल्पना कीजिए कि आपके पास टाइम मशीन है। 1940-50 के दशक में जाकर लता जी से मिलिए और उनके साथ बिताए गए एक दिन का वर्णन डायरी के रूप में लिखिए। उस समय की वेशभूषा, भोजन, संगीत आदि का वर्णन अवश्य कीजिए।

उत्तर:
डायरी लेखन1949-50 का समय जब लता जी से मिली दिनांक – 15 अप्रैल, 2027 दिन – बृहस्पतिवार समय – रात्रि – 9 बजेआज का दिन बहुत ही विशेष और यादगार रहा क्योंकि आज मैं टाइम मशीन के जरिए 1950 में पहुँच गया, जहाँ मेरी मुलाकात लता मंगेशकर जी से हुई। उनसे मिलना एक सपने जैसा लग रहा है। आज मैंने लता जी के साथ दो घंटे बिताए और उनके बारे में जाना। उनका व्यक्तित्व बहुत सरल व सादा था। हल्के बॉर्डर के साथ उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी। उनके चेहरे पर बहुत सादगी थी। वे प्रसन्नमुख होकर मेरे प्रश्नों का उत्तर दे रही थीं। वे सादा भोजन करती थीं। और जहाँ तक संगीत की बात है तो संगीत तो इनकी आत्मा में बसता है। वे बहुत ही मधुर कंठ से गाती थीं।मैं कुछ पल तो उनके संगीत में ही डूबी रही। फिर उनसे उनके बारे में जाना। वे मिठास से भरी एक सरल महिला थीं। उन्होंने मेरे साथ दो घंटे बिताए जो मेरे लिए यादगार बन गए। उनसे बातचीत करने के पश्चात मैंने उनसे विदा ली और भूख शांत करने के लिए एक भोजनालय तलाशा। उस समय सभी लोग बहुत सादी वेशभूषा में प्रसन्नचित्त थे। मैंने थोड़ा-सा भोजन किया और फिर थोड़ी देर बाजार टहलने के पश्चात टाइम मशीन से वापस अपने समय में लौट आया और अब उन बेहतरीन पलों को मैं तुमसे साझा कर रही हूँ।मैं आशा करती हूँ कि उनकी स्मृतियों से जो सीख मुझे मिली है, उसे मैं अपने जीवन में सफलतापूर्वक लागू करूँ और कामयाब बनूँ।
2

"आप जैसे लोग अगर यह मानते हैं कि मैं अमर हूँ, तो यह मुझे मिलने वाले उस प्यार जैसा ही है।"कल्पना कीजिए कि यह लता जी का अंतिम संदेश है — आप उस पर अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया एक अनुच्छेद के रूप में व्यक्त कीजिए।

उत्तर:
अनुच्छेद"आप जैसे लोग अगर यह मानते हैं कि मैं अमर हूँ, तो यह मुझे मिलने वाले उस प्यार जैसा ही है।"लता जी आज हमारे बीच नहीं है, परंतु उनकी मधुर आवाज़ ने उन्हें आज भी हम सबके बीच जिंदा रखा है। उनकी आवाज़ ही उनकी पहचान है। वे अपने प्रशंसकों को कहती थीं कि "आप लोगों का मुझे अमर मानना, सही मायने में आप सबका मेरे प्रति प्रेम है।" संगीत की दुनिया में लता जी ने मात्र 5 वर्ष की आयु से ही कदम रख दिया था और फिर संगीत के रास्ते पर वे निरंतर अग्रसर रहीं। संगीत तो उनकी नस-नस में बहता था। उनके द्वारा गाया हुआ गाना सुनने वाले के दिल में उतर जाता था।वे स्वभाव की भी सरल व सहज थीं। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के कारण उन्होंने आजीवन अविवाहित रहने का फैसला किया। वे अपने सहयोगियों के साथ भी प्रेमपूर्वक रहती थीं। उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य था अधिक धन कमाकर अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाना। उन्होंने अनेक उतार-चढ़ाव व संघर्षों के मार्ग को पूरा कर परिवार के प्रति अपने उत्तरदायित्व को पूरा किया। श्रोताओं के मुख से मिली प्रशंसा लता जी के लिए अनमोल थी। इसी कारण वे प्राप्त प्रशंसा को अमर होने के समान मानती थीं। वे सचमुच अमर हो गईं। आज वह भले ही जीवित नहीं हैं, परंतु गानों में मौजूद उनकी आत्मा आज भी उनकी मौजूदगी को अमर बनाती है।

Other Chapters