SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 1हमारी धरोहर और संस्कृति
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 1: दो बैलों की कथा (0901CH01)

हमारी धरोहर और संस्कृति — 3 questions with step-by-step answers.

हमारी धरोहर और संस्कृति(3 questions)

1

"वह अपना धर्म छोड़ दे लेकिन हम अपना धर्म क्यों छोड़ें!" कहानी के अनुसार हीरा और मोती सदैव ध्यान रखते थे कि कौन-से कार्य करने योग्य हैं और कौन-से नहीं। वे कौन-कौन से कार्य कभी नहीं करते थे?

उत्तर:
हीरा और मोती मानो हृदय से सच्चे भारतीय मनुष्य थे। वे न तो कभी बेकार में हिंसा करते थे। न पराजित शत्रु पर आक्रमण करते थे। स्त्रियों पर सींग चलाना तो उनके लिए पाप था। वे प्रेम और अपनेपन को समझते थे। इसलिए वे झूरी और लड़की से असीम लगाव रखते थे। वे अपने स्वार्थ के कारण लड़की को संकट में नहीं देख सकते थे।
2

"गिरे हुए बैरी पर सींग न चलाना चाहिए।" "लेकिन औरत जात पर सींग चलाना मना है, यह भूले जाते हो।" हीरा के ये कथन किन भारतीय मूल्यों की ओर संकेत करते हैं?

उत्तर:
भारतीय स्वभाव है- हारे हुओं को क्षमा करना। उन्हें भी जीने योग्य अवसर देना। भारत का एक और स्वभाव है – स्त्रियों का सम्मान करना। उनके विरुद्ध शस्त्र-अस्त्र न चलाना। यह अहिंसा, क्षमा और प्रेम का संस्कार है।
3

"दूसरे दिन गया ने बैलों को हल में जोता"(क) खेतों में जुताई के लिए बैल और हल कृषि के पारंपरिक उपकरण हैं। कृषि के अन्य पारंपरिक और आधुनिक उपकरणों तथा उनके उपयोग के विषय में पता लगाइए और लिखिए।(ख) भारत में बैल केवल पशु नहीं बल्कि कृषि संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। लिखिए कि भारतीय गाँवों एवं शहरों में भी बैल किस-किस काम में सहायक होते हैं?

  1. a.खेतों में जुताई के लिए बैल और हल कृषि के पारंपरिक उपकरण हैं। कृषि के अन्य पारंपरिक और आधुनिक उपकरणों तथा उनके उपयोग के विषय में पता लगाइए और लिखिए।
  2. b.भारत में बैल केवल पशु नहीं बल्कि कृषि संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। लिखिए कि भारतीय गाँवों एवं शहरों में भी बैल किस-किस काम में सहायक होते हैं?
उत्तर:
(क) आज का युग उन्नत है। आज बैलों की जगह ट्रैक्टर और बिजली से चलने वाली मोटरें और मशीनें आ गई हैं। पहले खेतों में बैल खुदाई करते थे। आज वही काम ट्रैक्टर कर रहे हैं। पहले गुड़ निकालने के लिए बैल कोल्हू में जुतते थे। आज इस काम को बिजली से चलने वाली मोटरें कर रही हैं।(ख) भारत में पशुओं को अपने जीवन का सदस्य माना जाता रहा है। हमारी संस्कृति कृषि-संस्कृति है। किसानों के लिए बैल पूज्य हैं। पहले सारी खेती बैलों और हल से होती थी। इसलिए आजादी के बाद भारतीय कांग्रेस ने अपनी पार्टी का चुनाव-चिह्न भी दो बैलों की जोड़ी रखा था। हमारे यहाँ बड़े-बड़े पशु मेले होते हैं। उनकी प्रतियोगिताएँ होती हैं। उन्हें सजाया जाता है। उनके संग खेल खेले जाते हैं। वास्तव में भारतीय लोग बैल को पशु नहीं, अपनी संस्कृति का अनिवार्य अंग मानते थे।

Other Chapters