Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 1: दो बैलों की कथा (0901CH01)
मेरी पहेली — 1 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारमेरी कल्पना मेरे अनुमानमेरे अनुभव मेरे विचारविधा से संवाद — कहानी की पड़तालकहानी का सौंदर्यकहानी की रचनाविषयों से संवाद — कहानी का समय और समाजपशुओं के लिए कानूनहमारी धरोहर और संस्कृतिअलग-अलग और साथ-साथभारतीय सांकेतिक भाषामार्ग खोजेंगे कैसे?सृजनभाषा से संवाद — व्याकरण की बात — मेरे शब्दभाषा गढ़ते मुहावरेगतिविधियाँमेरी पहेलीभाषा संगम
मेरी पहेली(1 questions)
1
अपने समूह के साथ मिलकर ऐसी पहेलियाँ बनाइए जिनके उत्तर निम्नलिखित हों- हीरा, झूरी, मोती, गया, बैल, मटर, रस्सी, रोटी
उत्तर:
हीरा – यारों का वो यार है, साथ निभाता मौन! साथी को गलती से रोके, तुम्हीं बताओ कौन?झूरी – प्यार है मन में, चाह है मन में, पर रह जाता मौन! अपने साथी से डरता है, तुम्हीं बताओ कौन?मोती – डीलडौल में लंबा-चौड़ा, हर पल है तैयार हथौड़ा, जुल्म सहे न मौन! यारो तुम ही बतलाओ, वो ऐसा प्राणी कौन?गया – प्यार की भाषा नहीं जानता, जोर-जबर की राह ठानता, फिर बोलो ऐसे स्वामी को अपनाएगा कौन? बोलो, रहो न मौन!बैल – हम खेती उपजाने वाले, अपनी जान लगाने वाले, अपने स्वामी की भक्ति में जीने वाले, मरने वाले, फिर भी रहते मौन? बतलाओ हम कौन?मटर – हरी-भरी सूरत वाला, मैं सबको हूँ ललचाता। नर की छोड़ो, पशु भी मुझको देखके है चर जाता। मुझको खाकर मस्त न हो जो, ऐसा प्राणी कौन? बूझो भैया, गोल-गोल दानों वाला मैं कौन?रस्सी – चुपके-चुपके आ जाती, वो गले में आके पड़ जाती, वो फिर छोड़े न कितना चाहो, कर देती बेचैन? कब छोड़ेगी बंधन अपना, सोच रहा दिन रैन!रोटी – मेरे पीछे सारी दुनिया, मैं हूँ धन अनमोल! मेरे बिन ये धन वाले भी नहीं सकेंगे बोल। मैं सबकी जीवनदाता! मेरा सबसे है नाता।