SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 1विधा से संवाद — कहानी की पड़ताल
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 1: दो बैलों की कथा (0901CH01)

विधा से संवाद — कहानी की पड़ताल — 1 questions with step-by-step answers.

विधा से संवाद — कहानी की पड़ताल(1 questions)

1

कहानी ऐसी रचना है जिसमें जीवन के किसी एक अंग या किसी एक मनोभाव को प्रदर्शित करना ही लेखक का उद्देश्य रहता है। उसके चरित्र, उसकी शैली, उसका कथा-विन्यास सभी उसी एक भाव को पुष्ट करते हैं। कोई कहानी वास्तविक या काल्पनिक घटनाओं पर आधारित हो सकती है और इसमें वास्तविक या काल्पनिक पात्र भी शामिल हो सकते हैं।आप कहानी लेखन की इस प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए एक कहानी का शीर्षक चुनिए और दिए गए मुख्य बिंदुओं को पूरा कीजिए-

उत्तर:
शीर्षक और लेखक – कोरोना का डॉक्टर – डॉ. अशोक बत्राविषय – परोपकार की महिमा।क्रिया / कार्य – कोरोना के कारण डॉ. संदीप पिछले एक सप्ताह तक हस्पताल में थे। दिन-रात एक ही काम था – मरते हुए मरीजों की देखभाल करना। सप्ताह बाद घर गए। सोचा मेरा मकान मालिक मेरी आरती उतारेगा। पड़ोसी मेरा अभिनंदन करेंगे।घर में ताला था। घंटी बजाने पर ऊपर की मंजिल से मकान मालिक ने हाथ जोड़े-बोले- डॉक्टर साहब! मैं आपको घर आने की इजाजत नहीं दे सकता। मैं भी बाल-बच्चों वाला इन्सान हूँ। कृपा करके, आप कहीं और चले जाएँ।डॉक्टर ठगा-सा रह गया। वह मानो आसमान से गिरा। सोचा- अगर यह लाला हस्पताल आ जाए तो डॉक्टर ने ऊपर आकाश की ओर देखा मानो भगवान से कुछ कह रहा हो। परंतु तभी सामने से दो युवक आए। बोले- डॉक्टर साहब! नमस्कार! – हम हैं आपके पड़ोसी। उन्होंने डॉक्टर के पाँव छू लिए। बोले- आपका हमारे घर में स्वागत है। हम आपका ध्यान अपने से भी बढ़कर करेंगे। जो सबका ध्यान रखता है, उसके साथ यह व्यवहार! लाला ने गर्दन झुका ली।परिवेश / देशकाल और मुख्य विचार – महामारी का भय। अपने भी पराए हुए।चरित्र / पात्र – मकान-मालिक हृदयहीन, क्रूर; डॉक्टर-नरमदिल, परोपकारी।परिणाम – डॉक्टर की निराशा – परंतु एक और आशा।

Other Chapters