Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 1: दो बैलों की कथा (0901CH01)
मार्ग खोजेंगे कैसे? — 3 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारमेरी कल्पना मेरे अनुमानमेरे अनुभव मेरे विचारविधा से संवाद — कहानी की पड़तालकहानी का सौंदर्यकहानी की रचनाविषयों से संवाद — कहानी का समय और समाजपशुओं के लिए कानूनहमारी धरोहर और संस्कृतिअलग-अलग और साथ-साथभारतीय सांकेतिक भाषामार्ग खोजेंगे कैसे?सृजनभाषा से संवाद — व्याकरण की बात — मेरे शब्दभाषा गढ़ते मुहावरेगतिविधियाँमेरी पहेलीभाषा संगम
मार्ग खोजेंगे कैसे?(3 questions)
1
"सीधे दौड़ते चले गए। यहाँ तक कि मार्ग का ज्ञान न रहा। जिस परिचित मार्ग से आए थे, उसका यहाँ पता न था। नए-नए गाँव मिलने लगे।"हीरा-मोती अपने घर के मार्ग से भटक गए थे। क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप रास्ता भूल गए या भटक गए? तब आपने अपने मार्ग का पता कैसे लगाया था?
उत्तर:
मैं नीदरलैंड अपनी बेटी के पास गया हुआ था। मुझे गुरुद्वारे जाना था। सामने दो रास्ते जा रहे थे। कोई बताने वाला नहीं था। न कोई निशान था, न कुछ लिखा था। मैं मैट्रो से उतरा और एक रास्ते की ओर चलने लगा। मेरी नज़र गूगल मैप पर थी। मैंने देखा मंजिल दूर होती जा रही थी। मैं समझ गया कि गलत रास्ते पर हूँ। मैं वापस मुड़ा और दूसरे रास्ते पर चल पड़ा। यह ठीक मार्ग था।
2
यदि कोई व्यक्ति भटक जाए तो उसे क्या करना चाहिए कि वह सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुँच जाए। कक्षा में चर्चा कीजिए और लिखिए। (संकेत – ऑनलाइन मानचित्र, पुलिस, स्कूल, सरकारी भवन, विद्यार्थी, सड़क पर लगे सूचना-पट, दुकानों के बोडों पर लिखे पते, डाकघर आदि।)
उत्तर:
हमें घर से चलते समय गंतव्य के मार्ग को समझ लेना चाहिए। इसके लिए किसी परिचित से मार्गदर्शन लेना चाहिए। शहर नया हो तो स्थानों को याद रखने की बजाय लिख लेना चाहिए।भटकने पर पुलिस कर्मचारी, दुकानदार या किसी ड्राइवर से पूछ लेना चाहिए। अगर गूगल मैप चलाना आता हो, तो उसका सहारा लेना चाहिए।
3
आपके विद्यालय में आपदा की स्थिति में निकासी का मार्ग दर्शाने वाला मानचित्र अवश्य होगा। उसे ध्यानपूर्वक देखिए और पता लगाइए कि आपदा की स्थिति में आपकी कक्षा के सबसे निकट और सुरक्षित कौन-सा मार्ग है।
उत्तर:
विद्यार्थी अपने अध्यापक से मिलकर सुरक्षित मार्ग को जानें और समझें।