Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 1: दो बैलों की कथा (0901CH01)
विषयों से संवाद — कहानी का समय और समाज — 1 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारमेरी कल्पना मेरे अनुमानमेरे अनुभव मेरे विचारविधा से संवाद — कहानी की पड़तालकहानी का सौंदर्यकहानी की रचनाविषयों से संवाद — कहानी का समय और समाजपशुओं के लिए कानूनहमारी धरोहर और संस्कृतिअलग-अलग और साथ-साथभारतीय सांकेतिक भाषामार्ग खोजेंगे कैसे?सृजनभाषा से संवाद — व्याकरण की बात — मेरे शब्दभाषा गढ़ते मुहावरेगतिविधियाँमेरी पहेलीभाषा संगम
विषयों से संवाद — कहानी का समय और समाज(1 questions)
1
'दो बैलों की कथा' कहानी जिस समय लिखी गई थी, उस समय भारत पर अंग्रेजों का दमनकारी शासन चल रहा था। उस समय भारतवासी भी अपने-अपने ढंग से इस अंग्रेजी शासन का विरोध कर रहे थे। इस कार्य में लेखक भी किसी से पीछे नहीं थे। वे अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने हेतु प्रेरित कर रहे थे।इस कहानी में से कुछ वाक्य चुनकर नीचे दिए गए हैं। इन वाक्यों का मिलान स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े उपयुक्त वाक्यों के साथ कीजिए-कहानी में से वाक्य: 1. जोर तो मारता ही जाऊँगा, चाहे कितने ही बंधन पड़ते जाएँ। 2. मर जाऊँगा, पर उसके काम तो न आऊँगा। 3. हमारी जान को कोई जान ही नहीं समझता। 4. दोनों मित्रों की आँखों में, रोम-रोम में विद्रोह भरा हुआ था। 5. इतना तो हो ही गया कि नौ-दस प्राणियों की जान बच गई। वे सब तो आशीर्वाद देंगे। 6. साँड़ पूरा हाथी है… पर दोनों मित्र जान हथेलियों पर लेकर लपके।स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ाव: 1. भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया, जिससे लाखों भारतीयों में आजादी की प्रेरणा जागी। 2. भारतीय जनता के मन में ब्रिटिश शासन के प्रति विद्रोह धीरे-धीरे गहराता गया। 3. ब्रिटिश साम्राज्य बहुत शक्तिशाली था, फिर भी स्वतंत्रता सेनानियों ने साहसपूर्वक उसका सामना किया। 4. दासता के काल में भारतीयों के प्राण, सम्मान और अधिकारों की कोई महत्ता नहीं थी। 5. स्वतंत्रता के लिए प्राण देना स्वीकार्य था, पर अंग्रेजों की सेवा में लगना अस्वीकार्य। 6. स्वतंत्रता सेनानी बार-बार जेल गए, फाँसी पर चढ़े, पर संघर्ष छोड़ने को तैयार नहीं हुए।
उत्तर:
सही मिलान इस प्रकार है:1. जोर तो मारता ही जाऊँगा… → 6. स्वतंत्रता सेनानी बार-बार जेल गए, फाँसी पर चढ़े, पर संघर्ष छोड़ने को तैयार नहीं हुए।2. मर जाऊँगा, पर उसके काम तो न आऊँगा। → 5. स्वतंत्रता के लिए प्राण देना स्वीकार्य था, पर अंग्रेजों की सेवा में लगना अस्वीकार्य।3. हमारी जान को कोई जान ही नहीं समझता → 4. दासता के काल में भारतीयों के प्राण, सम्मान और अधिकारों की कोई महत्ता नहीं थी।4. दोनों मित्रों की आँखों में, रोम-रोम में विद्रोह भरा हुआ था। → 2. भारतीय जनता के मन में ब्रिटिश शासन के प्रति विद्रोह धीरे-धीरे गहराता गया।5. इतना तो हो ही गया… दोनों मित्र जान हथेलियों पर लेकर लपके। → 1. भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया, जिससे लाखों भारतीयों में आजादी की प्रेरणा जागी।