Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 1: दो बैलों की कथा (0901CH01)
अलग-अलग और साथ-साथ — 5 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारमेरी कल्पना मेरे अनुमानमेरे अनुभव मेरे विचारविधा से संवाद — कहानी की पड़तालकहानी का सौंदर्यकहानी की रचनाविषयों से संवाद — कहानी का समय और समाजपशुओं के लिए कानूनहमारी धरोहर और संस्कृतिअलग-अलग और साथ-साथभारतीय सांकेतिक भाषामार्ग खोजेंगे कैसे?सृजनभाषा से संवाद — व्याकरण की बात — मेरे शब्दभाषा गढ़ते मुहावरेगतिविधियाँमेरी पहेलीभाषा संगम
अलग-अलग और साथ-साथ(5 questions)
1
"दो-चार बार मोती ने गाड़ी को सड़क की खाई में गिराना चाहा; पर हीरा ने संभाल लिया। वह ज्यादा सहनशील था।"कहानी के आधार पर हीरा और मोती की विशेषताएँ लिखिए। (संकेत – धैर्यवान, गुस्सैल, मेहनती, शांत, सहनशील आदि)
उत्तर:
हीरा और मोती मानो राम-लक्ष्मण की जोड़ी है। हीरा राम की तरह धैर्यवान, संस्कारवान, अहिंसक, नारी मर्यादा का रक्षक है। वह कभी गिरे हुए को नहीं मारता, स्त्रियों का सम्मान करता है। मोती लक्ष्मण की भाँति उग्र है। वह अन्याय को देखकर क्रुद्ध हो जाता है। अनेक अवसरों पर वह रस्सी, खूँटा, पगहा सबको तोड़ डालता है। वह हमेशा शत्रु को ठिकाने लगाने के फेर में रहता है। वह क्रोधी है। सींग चलाना, दीवार तोड़ना, पटक देना उसके उग्र स्वभाव की विशेषताएँ हैं।
2
हीरा और मोती की विशेषताएँ कुछ-कुछ समान और कुछ-कुछ अलग हैं, किंतु उनकी भिन्न विशेषताएँ एक-दूसरे को पूरा करती हैं। कैसे?
उत्तर:
हीरा शांत, धीर और समझदार है। वह सहनशील है। अन्याय सहकर भी शांत रहना जानता है। इसलिए जब-जब मोती गुस्से में कुछ गलत कर बैठता है तो वह उसे समझाता है। जब मोती लड़की की माँ को उठाकर पटकने की बात करता है तो हीरा उसे समझाता है कि वह लड़की की माँ है। यह भी समझाता है कि औरतों पर हाथ नहीं उठाते।मोती उग्र, क्रोधी और अशांत है। वह अन्याय नहीं सह सकता। जब हीरा काँजीहाउस में चुपचाप बैठा रहता है तो मोती ही उसे दीवार तोड़ने की प्रेरणा देता है। सच में वे एक-दूसरे के पूरक हैं।
3
आपकी कक्षा में भी कुछ-कुछ समान और कुछ-कुछ भिन्न विशेषताओं वाले सहपाठी हैं। सबकी आवश्यकताएँ भी थोड़ी समान और थोड़ी भिन्न हैं। बताइए कि आप भिन्न विशेषताओं वाले सहपाठी से अपने लिए कैसा व्यवहार चाहते हैं? उनसे पता कीजिए कि वे आपसे अपने लिए कैसा व्यवहार चाहते हैं? (संकेत – क्या-क्या करें और क्या-क्या न करें, कैसे पढ़ाई, खेल आदि में एक-दूसरे की सहायता करें और साथ दें)
उत्तर:
मेरा मित्र सुदेश शांत, गंभीर, एकांतप्रेमी और प्रकृतिप्रेमी है। मैं चंचल, अनुशासनहीन, बातूनी और शरारती हूँ।मेरी मित्र से अपेक्षा – वह मेरे साथ खेला करे, हँसा करे। वह मेरे साथ सैर-सपाटे और गप्पबाजी में उलझा करें। वह मेरे साथ बाज़ार में घूमने चला करे।मित्र की मुझसे अपेक्षा – मित्र चाहता है कि मैं उसे घर में शांत बैठने दूँ। मैं अध्ययन के समय उससे बात न करूँ। मैं उसके साथ नदी किनारे या बगीचे में बैठा करूँ।
4
"दोनों आमने-सामने या आस-पास बैठे हुए एक-दूसरे से मूक-भाषा में विचार-विनिमय करते थे।" कहानी में अनेक स्थानों पर 'मूक-भाषा' का उल्लेख किया गया है। आपके विचार से हीरा और मोती किस प्रकार आपस में बातें किया करते होंगे? अनुमान और कल्पना से बताइए।
उत्तर:
पशुओं की भी भाषा होती है, जिसे पशु अच्छी तरह जानते और समझते हैं। हम मनुष्य भी उनकी देह-भाषा, उनकी आवाजें, उनकी चाल, गति, सुस्ती-चुस्ती से उनके मनोभाव समझते हैं।मैं समझता हूँ, जब मोती किसी अन्याय को देखता होगा तो वह सींग हिलाने लगता होगा। मुँह से हुँफ-हुँफ की आवाज़ें निकालने लगता होगा। तब हीरा शांत रहकर समझाता होगा- अरे, शांत रहो, मेरी तरह! मेरी कल्पना है कि ये पशु ऐसे ही संवाद करते होंगे।
5
आप भी अनेक अवसरों पर बिना शब्दों का उच्चारण किए संवाद करते हैं। कब-कब? कहाँ-कहाँ? कुछ उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
मैं घर में कभी कूदती-फुदकती जाती हूँ, कभी उदास और निढाल-सी। इससे मेरी माँ मेरा हाल जान लेती है। माँ भी कभी-कभी पीछे से मेरी आँखें भींचकर मुझे हैरान कर देती है। मैं माँ का प्रेम समझ लेती हूँ।मेरे पिता झूमकर मुझे उठा लेते हैं। मैं उनके दिल में उमड़े प्रेम को समझ जाती हूँ। मेरी छोटी बहन पिता के गले से लिपटकर उन्हें चूम लेती है। पिता समझ लेते हैं कि नन्हीं प्यार कर रही है।