Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 1: दो बैलों की कथा (0901CH01)
सृजन — 4 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारमेरी कल्पना मेरे अनुमानमेरे अनुभव मेरे विचारविधा से संवाद — कहानी की पड़तालकहानी का सौंदर्यकहानी की रचनाविषयों से संवाद — कहानी का समय और समाजपशुओं के लिए कानूनहमारी धरोहर और संस्कृतिअलग-अलग और साथ-साथभारतीय सांकेतिक भाषामार्ग खोजेंगे कैसे?सृजनभाषा से संवाद — व्याकरण की बात — मेरे शब्दभाषा गढ़ते मुहावरेगतिविधियाँमेरी पहेलीभाषा संगम
सृजन(4 questions)
1
हीरा और मोती की दैनंदिनी। कहानी में हीरा और मोती आपस में मनुष्यों की तरह बातें करते दिखते हैं। कल्पना कीजिए कि वे लिख-पढ़ भी सकते हैं। हीरा या मोती की नजर से उस दिन की डायरी लिखिए जब उन्हें काँजीहाउस ले जाया गया।कैसे लिखें- "आज का दिन…" से आरंभ करें। भावनाएँ लिखें (भूख, गुस्सा, दर्द)। अंत में आशा या संकल्प लिखें। (संकेत – "आज हमें काँजीहाउस में बंद किया गया। भूख से पेट जल रहा है। पर विश्वास है कि झूरी हमें वापस ले जाएगा।")
उत्तर:
आज हमारे लिए दुर्भाग्य है। हमने मटर क्या खाए कि पकड़े गए। हमें बड़ी बेरहमी से काँजीहाउस में बंद कर दिया गया। हमें धकिया कर एक खूँटे में बाँध दिया गया। इससे तो गया का घर ही अच्छा था।हमें भूख लगी। हम प्यास से बेहाल हैं। परंतु न कोई चारा देने वाला है, न पानी। और पशु भी मरे-मरे से हैं। सभी की गर्दन झुकी है। चेहरे मुरझाए हुए हैं। हमें कोई उम्मीद नज़र नहीं आ रही।सुनते हैं, भगवान सबकी सुनता है। हमें लगता है, हमारा मालिक झूरी जरूर हमारे लिए परेशान होगा। वह एकदम यहाँ जरूर आएगा – हमें ढूँढ़ते-ढूँढ़ते।
2
आज के समाचार। मान लीजिए आप एक स्थानीय समाचार पत्र के संवाददाता हैं। अपने समाचार पत्र के लिए बैलों के काँजीहाउस से भागने का समाचार लिखिए।कैसे लिखें- शीर्षक दें। घटना का विवरण (कहाँ, कब, क्या हुआ)। परिणाम और लोगों की प्रतिक्रिया। (संकेत – शीर्षक 'दो बहादुर बैलों ने तोड़ी बेड़ियाँ')
उत्तर:
शीर्षक – बैल तोड़-ताड़ कर भागेकल रात काँजीहाउस में बवंडर हो गया। हीरा-मोती नाम के दो बैलों ने खूब उत्पात मचाया। मोती ने सींग मार-मारकर काँजीहाउस की दीवार तोड़ डाली। सारे जानवर बाहर निकल भागे। घोड़े, बैल, भैंसें, साँड़ सभी भाग गए। सिर्फ गधे पड़े रहे।सुबह काँजीहाउस के मालिक को पता चला तो उसके होश उड़ गए। जनता ने सुना तो खूब खुश हुई। उन्हें लगा जैसे देश आज़ाद हो गया हो। वे काँजीहाउस की झल्लाहट की खिल्ली उड़ाते मिले।
3
कहानी का नया अंत। यदि बैल वापस न लौटते तो कहानी का अंत कैसे होता? कहानी का नया अंत लिखिए।कैसे लिखें- बैलों की नई जगह। झूरी की स्थिति। (संकेत- "हीरा और मोती अब एक बूढ़े किसान के घर शांति से रह रहे हैं।")
उत्तर:
काँजीहाउस से छूटे हीरा-मोती एक पार्क में जाकर ठहर गए। वहाँ पहले से कुछ आवारा पशु खड़े थे। वे भी खड़े हो गए। इतने में एक वृद्ध सज्जन आए। उन्होंने हीरा-मोती को रोटियाँ खिलाई। हीरा-मोती खुश हुए। वे गर्दन हिलाकर उसका धन्यवाद करने लगे। वृद्ध खुश हुए। उन्होंने आशीर्वाद की मुद्रा में हाथ जोड़े और वापस चले गए। मोती ने हीरा को इशारा किया- बंदा अच्छा है। हीरा ने सिर हिलाया – लगता तो मुझे भी है। मोती – तो चलें उसके घर? हीरा – पता नहीं, इसके घर हमारे लिए जगह होगी कि नहीं। मोती – पर चलने में हमारा जाता क्या है?हीरा-मोती वृद्ध के पीछे-पीछे चल पड़े। कोई एक मील चलने के बाद वृद्ध महोदय का अहाता आया। वृद्ध ने देखा हीरा-मोती तो पीछे-पीछे चले आ रहे हैं। वे वृद्ध भी घर में अकेले थे। उनके बच्चों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया था। वृद्ध उनकी दशा को समझ गए। बोले- तुम भी अकेले, मैं भी अकेला! उन्होंने दरवाजा खोल दिया। हीरा-मोती शान से उसके अहाते में चले गए। वे खुश थे- झूरी न सही, झूरी जैसा झुरझुर करता मालिक सही।
4
चित्रकथा लेखन। नीचे 'दो बैलों की कथा' की एक घटना को चित्रकथा के रूप में दिया गया है। इन घटनाओं को पहचानिए। प्रत्येक घटना के लिए उपयुक्त संवाद और घटनाक्रम बताने वाले वाक्य लिखिए।कैसे लिखें- हर चित्र के लिए एक छोटा संवाद बनाकर लिखिए। दृश्य का क्रम – बंद करना, भागने की योजना, दीवार तोड़ना, आजादी। (संकेत – चित्र 4: "अब हम आजाद हैं।")
उत्तर:
1. घटना – इसमें काँजीहाउस में बंद पड़े लाचार पशुओं का दृश्य है। हीरा और मोती उदास हैं।
संवाद – हीरा – "अब तो रहा नहीं जाता मोती!" मोती – (सिर लटकाए हुए) – "मुझे तो मालूम होता है, प्राण निकल जाएँगे।"2. घटना – काँजीहाउस से बाहर निकलने की योजना सोच रहे हैं हीरा-मोती।
संवाद – हीरा – यहाँ से भागने का कोई उपाय निकालना चाहिए। मोती – आओ दीवार तोड़ डालें।3. घटना – हीरा और मोती ने सींग मार-मारकर दीवार तोड़ डाली। परंतु हीरा के गले में रस्सी थी।
संवाद – हीरा – "तुम जाओ, मुझे यहीं पड़ा रहने दो। शायद कहीं भेंट हो जाए।" मोती – "तुम मुझे इतना स्वार्थी समझते हो हीरा!"4. घटना – दीवार टूटते ही सारे पशु भाग गए।
संवाद – "अब हम आजाद हैं!"