SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 1भाषा गढ़ते मुहावरे
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 1: दो बैलों की कथा (0901CH01)

भाषा गढ़ते मुहावरे — 8 questions with step-by-step answers.

भाषा गढ़ते मुहावरे(8 questions)

1

"झूरी के साले गया को घर तक गोईं ले जाने में दाँतों पसीना आ गया।" इस वाक्य में मुहावरे को पहचानकर रेखांकित कीजिए और नया वाक्य बनाकर लिखिए।

उत्तर:
मुहावरा – दाँतों पसीना आना = बहुत अधिक संघर्ष करना।नया वाक्य – भीम पहलवान ने जरासंध को पटककर मार तो डाला किंतु उसे भी दाँतों पसीना आ गया।
2

"उसका चेहरा देखकर अंतर्ज्ञान से दोनों मित्रों के दिल काँप उठे।" इस वाक्य में मुहावरे को पहचानकर रेखांकित कीजिए और नया वाक्य बनाकर लिखिए।

उत्तर:
मुहावरा – दिल काँपना = भयभीत हो जाना।नया वाक्य – आँखों के सामने गिरते पहाड़ को देखकर मेरा दिल काँप गया।
3

"झूरी की स्त्री ने बैलों को द्वार पर देखा, तो जल उठी।" इस वाक्य में मुहावरे को पहचानकर रेखांकित कीजिए और नया वाक्य बनाकर लिखिए।

उत्तर:
मुहावरा – जल उठना = ईर्ष्या से भर जाना।नया वाक्य – भारत को विश्वकप जीतते देखा तो पड़ोसी देश जल उठा।
4

"मोती दिल में ऐंठकर रह गया।" इस वाक्य में मुहावरे को पहचानकर रेखांकित कीजिए और नया वाक्य बनाकर लिखिए।

उत्तर:
मुहावरा – ऐंठकर रह जाना = अपने क्रोध पर संयम रखने को मजबूर होना।नया वाक्य – दिल तो करता था कि उस दुष्ट गुंडे को वहीं ठोक दूँ, परंतु पत्नी के बार-बार रोकने पर मैं ऐंठकर रह गया।
5

"आएगा तो दूर ही से खबर लूँगा। देखूँ कैसे ले जाता है।" इस वाक्य में मुहावरे को पहचानकर रेखांकित कीजिए और नया वाक्य बनाकर लिखिए।

उत्तर:
मुहावरा – खबर लेना = कठोरता से पेश आना।नया वाक्य – मैं दस घंटे घूम-घामकर घर पहुँचा तो पिताजी ने मेरी खूब खबर ली।
6

"जी तोड़कर काम करते हैं, किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करते, चार बातें सुनकर गम खा जाते हैं।" इस वाक्य में मुहावरे को पहचानकर रेखांकित कीजिए और नया वाक्य बनाकर लिखिए।

उत्तर:
मुहावरा – जी तोड़कर काम करना = बहुत परिश्रम करके काम करना।नया वाक्य – भारतीय उद्यमी विदेशों में जाकर आराम से नहीं बैठते। वे जी तोड़कर काम करते हैं।
7

"अगर वे भी ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख जाते, तो शायद सभ्य कहलाने लगते।" इस वाक्य में मुहावरे को पहचानकर रेखांकित कीजिए और नया वाक्य बनाकर लिखिए।

उत्तर:
मुहावरा – ईंट का जवाब पत्थर से देना = कठोरता से बदला लेना।नया वाक्य – जब भी मेरा शत्रु मुझ पर आक्रमण करता है तो मैं ईंट का जवाब पत्थर से देता हूँ।
8

"तो फिर वहीं मरो। बंदा तो नौ-दो ग्यारह होता है।" इस वाक्य में मुहावरे को पहचानकर रेखांकित कीजिए और नया वाक्य बनाकर लिखिए।

उत्तर:
मुहावरा – नौ दो ग्यारह होना = भाग जाना।नया वाक्य – पुलिस को देखते ही सारे गुंडे वहाँ से नौ-दो ग्यारह हो गए।

Other Chapters