Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 1: दो बैलों की कथा (0901CH01)
मेरी कल्पना मेरे अनुमान — 2 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारमेरी कल्पना मेरे अनुमानमेरे अनुभव मेरे विचारविधा से संवाद — कहानी की पड़तालकहानी का सौंदर्यकहानी की रचनाविषयों से संवाद — कहानी का समय और समाजपशुओं के लिए कानूनहमारी धरोहर और संस्कृतिअलग-अलग और साथ-साथभारतीय सांकेतिक भाषामार्ग खोजेंगे कैसे?सृजनभाषा से संवाद — व्याकरण की बात — मेरे शब्दभाषा गढ़ते मुहावरेगतिविधियाँमेरी पहेलीभाषा संगम
मेरी कल्पना मेरे अनुमान(2 questions)
1
"उसने उनके माथे सहलाए और बोली- खोले देती हूँ। चुपके से भाग जाओ…" यदि आप वह छोटी लड़की होते, तो बैलों की मदद किस प्रकार करते?
उत्तर:
यदि मैं छोटी लड़की की जगह होता तो मैं भी हीरा और मोती की पीड़ा देखकर पिघल जाता। उन्हें नरम चारा खिलाता। परंतु क्या मैं उन्हें मुक्त करवाने के लिए उनकी रस्सी खोल देता यह कह नहीं सकता। सोचना अलग बात है और करना अलग।
2
"दोनों गधे अभी तक ज्यों-के-त्यों खड़े थे।" भय और संकोच इन्सान को अवसर मिलने पर भी जकड़े रखता है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? इस वाक्य के संबंध में कहानी और अपने अनुभवों से उदाहरण लेते हुए अपने विचार लिखिए।
उत्तर:
यह बात सही है कि लोग भय और संकोच की जंजीरों से बँधे रहते हैं। वे गुलामी के आदी हो चुके होते हैं। वे मुक्त होने की तो बात दूर, मुक्त रहने की भी नहीं सोचते। उनकी हालत काँजीहौस के लाचार गधों जैसी हो चुकी होती है, जिन पर कभी उल्लास नहीं आता। मेरे ऐसे कई मित्र हैं जो अपने बॉस या मम्मी-पापा के नाम से ही इतना डरते हैं मानो कोई ट्रंप उनकी बातें सुन रहा हो और उनके लिए बम तैयार कर रहा हो।