SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 1मेरी समझ मेरे विचार
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 1: दो बैलों की कथा (0901CH01)

मेरी समझ मेरे विचार — 6 questions with step-by-step answers.

मेरी समझ मेरे विचार(6 questions)

1

"दूसरे दिन गया ने बैलों को हल में जोता, पर इन दोनों ने जैसे पाँव न उठाने की कसम खा ली थी।" जब बैल नए मालिक के यहाँ गए, तो उन्होंने काम करने से इनकार क्यों कर दिया था?

उत्तर:
हीरा और मोती स्वामिभक्त बैल थे। वे यह सहन नहीं कर सके कि उनके मालिक ने उन्हें बेच दिया। इस उदासी में वे नए मालिक गया के साथ रच-बस नहीं सके। उन्होंने हल में जुतने से इन्कार कर दिया।
2

"गाँव के इतिहास में यह घटना अभूतपूर्व न होने पर भी महत्वपूर्ण थी।" बैलों का घर लौट आना कोई साधारण घटना नहीं है। कैसे? (संकेत – वे क्यों लौट आए, उनके और झूरी के मन में कौन-कौन से भाव रहे होंगे, क्या वास्तविक जीवन में भी ऐसा होता है आदि।)

उत्तर:
गाँवों में पशु-प्रेम के ऐसे किस्से होते रहते हैं। हीरा और मोती भी स्वामिभक्त बैल थे। उन्हें अपने मालिक झूरी से असीम प्रेम था। इस कारण वे गया के घर से पगहे तुड़वाकर वापस लौट आए। वे हर हाल में अपने स्वामी के पास रहना चाहते थे।
3

"मोती ने मूक-भाषा में कहा- अब तो नहीं सहा जाता, हीरा!" 'कभी-कभी संघर्ष करना आवश्यक हो जाता है' इस कथन को कहानी के उदाहरणों से सिद्ध कीजिए।

उत्तर:
गया ने हीरा और मोती दोनों को जबरदस्ती बाँध लिया। बैलों के साथ सख्ती भी करता और उन्हें भूसा भी सूखा डालता। इससे बैलों के मन में प्रबल विद्रोह जाग उठा। वे उसे मज़ा चखाने की बात सोचते। किंतु अपनी दशा देखकर चुप रह जाते थे। मोती अधिक उग्र था। उससे यह सब अन्याय सहन नहीं होता था। अतः उसने हीरा को कहा- अब तो मुक्ति के लिए संघर्ष करना ही पड़ेगा। हर निराश, दलित, पीड़ित व्यक्ति के मन में ऐसा विद्रोह उठता है। यह उचित भी है।
4

"जब पेट भर गया और दोनों ने आजादी का अनुभव किया…" हीरा एवं मोती 'स्वतंत्रता' और 'अपनापन' दोनों में से किस भावना से अधिक प्रेरित थे? कारण सहित लिखिए।

उत्तर:
हीरा और मोती में 'अपनापन' अधिक था। जब तक उन्हें झूरी या बालिका से अपनापन मिला, वे कभी नहीं झगड़े। वे बड़े प्रेम से बँधे रहे। उन्हें प्रेम का बंधन स्वीकार था। परंतु जब प्रेम मिलना समाप्त हो गया तो वे स्वतंत्र होने के लिए व्याकुल हो उठे। वे विद्रोही हो गए।
5

"बैलों ने जैसे पाँव न उठाने की कसम खा ली थी।" 'अत्याचार सहना भी अन्याय में भागीदारी है' – क्या आप इस कथन से सहमत हैं? अपने उत्तर के कारण भी बताइए।

उत्तर:
किसी के आदेश को जबरदस्ती मानना; अपने मालिक की दुत्कार सहना, अत्याचार और डंडे सहना सरासर अन्याय है। इसका विरोध करना हर मानव का धर्म है।कारण – यदि अत्याचार सहन करके भी स्वामी को खुश करते रहे तो वह कभी सम्मान नहीं करेगा। उसका अत्याचार और अधिक बढ़ेगा।
6

"बहुत दिनों साथ रहते-रहते दोनों में भाईचारा हो गया था।" हीरा और मोती अभिन्न मित्र थे। कहानी की किन-किन घटनाओं के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है? कम-से-कम तीन बिंदु लिखिए।

उत्तर:
इस कहानी में अनेक घटनाएँ ऐसी हैं जिनसे पता चलता है कि मोती और हीरा में गहरी दोस्ती थी।पहली घटना – दोनों एक साथ गाड़ी में जोते जाते थे तो यह कोशिश करते थे कि गाड़ी का अधिक भार दूसरे साथी के कंधे पर न आकर उसके अपने कंधे पर आए।दूसरी घटना – गया ने हीरा के नाक पर डंडा मारा तो मोती से सहा न गया। वह हल, रस्सी, जुआ, जोत सब लेकर भाग पड़ा। उससे हीरा का कष्ट देखा न गया।तीसरी घटना – जब मटर के खेत में मटर खाकर दोनों मस्त हो रहे तो वे सींग मिलाकर एक-दूसरे को ठेलने लगे। अचानक मोती को लगा कि हीरा क्रोध में आ गया है तो वह पीछे हट गया। उसने दोस्ती को दुश्मनी में बदलने से रोक लिया।चौथी घटना – जब उनके सामने विशालकाय साँड आ खड़ा हुआ तो उन्होंने योजनापूर्वक एक-दूसरे का साथ देते हुए उसका मुकाबला किया। साँड एक पर चोट करता तो दूसरा उसकी देह में अपने नुकीले सींग चुभा देता। आखिरकार साँड बेदम होकर गिर पड़ा।

Other Chapters