SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 1पशुओं के लिए कानून
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 1: दो बैलों की कथा (0901CH01)

पशुओं के लिए कानून — 3 questions with step-by-step answers.

पशुओं के लिए कानून(3 questions)

1

बैलों का काँजीहाउस में बंद होना न्याय और अन्याय दोनों को दर्शाता है। कैसे?

उत्तर:
बैलों का काँजीहाउस में बंद होना न्याय भी है और अन्याय भी।न्याय – आवारा पशुओं को कोई जीने नहीं देता। कोई उनके भोजन की चिंता नहीं करता, बीमारी की चिंता नहीं करता। आवारा पशुओं की देखभाल के लिए एक आश्रय स्थल बनाना उनके लिए न्याय है।अन्याय – काँजीहाउस में पशुओं को दयनीय दशा में रखा जाता है। उन्हें बाँधकर रखा जाता है। भूखा रखा जाता है। फिर पैसे की लालच में कसाईघरों को बेच दिया जाता है। यह उनके साथ सरासर अन्याय है।
2

यदि आपको अवसर मिले तो आप बैलों की ओर से कौन-कौन से कानूनी अधिकार माँगेंगे?

उत्तर:
बैलों के लिए मीलोंमील लंबे उपजाऊ मैदान हों। वहाँ खेत, हरियाली और घूमने की खुली आज़ादी हो। वहाँ उनके लिए चारे, चिकित्सा और प्रजनन की व्यवस्था हो। सभी आवारा पशुओं के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से प्रबंध हो।
3

मान लीजिए कि हीरा-मोती अपने साथ हुए अन्याय की शिकायत करना चाहते हैं। उनकी ओर से उनकी शिकायत थानाध्यक्ष को करते हुए एक पत्र लिखिए। (संकेत- "थानाध्यक्ष महोदय, हमारा नाम… है। हमारे साथ अन्याय हुआ है… ।")

उत्तर:
सेवा में, पशुपतिनाथ भगवान विष्णुजी! थानाध्यक्ष स्वर्ग आश्रमविषय – बैलों के साथ अन्यायआदरणीय महोदय! हम हीरा और मोती बैल हैं। ब्रह्माजी ने हमें जन्म दिया है। आप विष्णु हैं। हमारे पालनहार हैं। आपका कर्तव्य है कि धरती पर हमें सम्मान मिले। हमारी जरूरतों का ध्यान रखा जाए। परंतु आपने तो यह दुनिया सिर्फ मानवों के हित में बनाई है। वे हमारा जीवन हराम कर देते हैं। हमें हर तरह से जलील करते हैं।प्रिय महोदय! आप अपने स्वरूप को पहचानिए। आप दीनबंधु हैं। जरा धनुष-बाण उठाइए और काँजीहाउस चलाने वाले रावणों का वध कीजिए। आपने द्वापर में आकर वंशी बजाई थी। आपका हमारी प्रिय गऊओं से गहरा प्रेम था। हम उन गायों के कुछ लगते हैं। हमें अपना मानिए और हमें भी सम्मान का जीवन दीजिए। आशा है, आप अपनी इस मौन मूक पशु-प्रजा पर पसीजेंगे।धन्यवाद! आपके ही पशुद्वय हीरा-मोती 01-01-2027

Other Chapters