SolveNCERT
SolveNCERT
HomeSolutionsHindiCh 1गतिविधियाँ
Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus

Chapter 1: दो बैलों की कथा (0901CH01)

गतिविधियाँ — 3 questions with step-by-step answers.

गतिविधियाँ(3 questions)

1

कविता (गीत) और अभिनंदन पत्र। "बाल सभा ने निश्चय किया, दोनों पशुवीरों को अभिनंदन-पत्र देना चाहिए।"(क) मान लीजिए कि बाल सभा ने हीरा और मोती की प्रशंसा में एक गीत लिखा और गाया। अपनी कल्पना से वह गीत लिखिए। (ख) हीरा और मोती के लिए 'अभिनंदन-पत्र' लिखिए।

  1. a.मान लीजिए कि बाल सभा ने हीरा और मोती की प्रशंसा में एक गीत लिखा और गाया। अपनी कल्पना से वह गीत लिखिए।
  2. b.हीरा और मोती के लिए 'अभिनंदन-पत्र' लिखिए।
उत्तर:
(क) गीत – स्वागत है हे वीर तुम्हारा, स्वागत है हे वीर! मोती में है गुस्सा ज्यादा, पर हीरा है धीर! मोती सबको मज़ा चखा दे, अकडू खाँ को धूल चटा दे, पर हीरा है सचमुच हीरा, समझे सबकी पीरा।(ख) अभिनंदन पत्र – हम सभी ग्रामवासी हीरा और मोती का अभिनंदन करते हैं। आप दोनों पशु नहीं हैं, देवता हैं। आपमें प्रेम है, स्वामिभक्ति है, वीरता है और संघर्ष की शक्ति है। आपने दोस्ती का उदाहरण प्रस्तुत किया है। भगवान करे, सबको ऐसी दोस्ती मिले। तभी आपने पहाड़-जैसे साँड़ को बेदम कर दिया और काँजीहाउस की दीवारें तोड़ दीं।आप दोनों वीर और मुक्तिदाता हैं। आपके कारण कितने बेचारे दीनहीन पशुओं को मुक्ति मिली। आप अपने स्वामी के प्रेम को समझते हैं। आप दोनों मिल जाएँ तो एक और एक ग्यारह हो जाते हैं।आपसे सभी मनुष्यों को सीखना चाहिए। आप हमारे आदर्श हैं। आपकी जय हो। पूरा गाँव आपके वापस लौटने पर आपका अभिनंदन करता है। आप इसी तरह लोकप्रिय बने रहें। भगवान आपको सुखी रखे।– ग्राम बाल सभा आप यशस्वी हों।
2

बाल सभा में भाषण। मान लीजिए कि आपको बाल सभा ने हीरा-मोती के लौटने के बाद भाषण देने के लिए बुलाया है। भाषण का विषय है- 'पशुओं के अधिकार'। अपना भाषण लिखिए और कक्षा में प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर:
मित्रो! मेरा सौभाग्य है कि आपने मुझे हीरा और मोती की वापसी पर बोलने के लिए बुलाया है। ये हीरा-मोती बैल नहीं हैं, बड़े वीर और महात्मा हैं। यह राम-लक्ष्मण की या युधिष्ठिर और अर्जुन की जोड़ी है। हीरा शांत और समझदार है। मोती वीर और बहादुर। ये दोनों मिलकर एक और एक ग्यारह हो जाते हैं। इनकी दोस्ती से सारे गाँववालों को सीखना चाहिए।दोस्तो! हम भी इनसे बहुत प्यार करते हैं। ये तो हैं ही हमारे दोस्त, मित्र, हमजोली और सुख-दुख के साथी। हम इन दोनों का अभिनंदन करते हैं। आज उनकी खुशी में हम नाचेंगे, कूदेंगे, खाएँगे और अपने साथ इन बैलों को भी खिलाएँगे।
3

शीर्षक – इस कहानी के पाँच भाग हैं। कहानी के प्रत्येक भाग को अपने मन से उपयुक्त शीर्षक दीजिए।

उत्तर:
कहानी के निम्नलिखित पाँच भाग किए जा सकते हैं-भूमिका – बैल, गाय, गधे और ताकतवर देशों की बात शुरू करना। यह आने वाली घटनाओं की भूमिका है।हीरा-मोती का घर छूटना – गया को झूरी के घर से हीरा-मोती को ले जाना। हीरा-मोती का नाराज़ और उदास रहना।असहमति और संघर्ष – हीरा-मोती का पगहे तुड़वाकर झूरी के पास वापस आना। गया का दोबारा हीरा-मोती को ले जाना। उन पर अत्याचार करना। हीरा-मोती का फिर से भागना।क्रांति और बलिदान – हीरा-मोती का साँड़ से लड़ना, काँजीहाउस में पहुँचना, वहाँ दीवार तोड़कर सब पशुओं को मुक्त करना चरम अवस्था है।घर-वापसी – हीरा-मोती का नीलाम होना। फिर झूरी के घर के रास्ते पहचानना और झूरी के घर पहुँचकर शेर हो जाना अंत है। झूरी की पत्नी का प्रेम पाना सुखांत दृश्य है।

Other Chapters