Class 9 · HindiNCERT 2026 Revised Syllabus
Chapter 1: दो बैलों की कथा (0901CH01)
मेरे अनुभव मेरे विचार — 3 questions with step-by-step answers.
Jump to:
All Exercisesरचना से संवाद — मेरे उत्तर मेरे तर्कमेरी समझ मेरे विचारमेरी कल्पना मेरे अनुमानमेरे अनुभव मेरे विचारविधा से संवाद — कहानी की पड़तालकहानी का सौंदर्यकहानी की रचनाविषयों से संवाद — कहानी का समय और समाजपशुओं के लिए कानूनहमारी धरोहर और संस्कृतिअलग-अलग और साथ-साथभारतीय सांकेतिक भाषामार्ग खोजेंगे कैसे?सृजनभाषा से संवाद — व्याकरण की बात — मेरे शब्दभाषा गढ़ते मुहावरेगतिविधियाँमेरी पहेलीभाषा संगम
मेरे अनुभव मेरे विचार(3 questions)
1
"दोस्तों में घनिष्ठता होते ही धौल-धप्पा होने लगता है। इसके बिना दोस्ती कुछ फुसफुसी, कुछ हल्की-सी रहती है, जिस पर ज्यादा विश्वास नहीं किया जा सकता।" क्या आप इस बात से सहमत हैं? आपको ऐसा क्यों लगता है? अपने अनुभवों के आधार पर बताइए।
उत्तर:
यह बात बिल्कुल ठीक है कि सच्ची दोस्ती में उमंग होती है। उसमें खुशी का झरना बहता है। दोनों मित्र एक-दूसरे से मिलकर ऐसे उफनते हैं मानो सोडावाटर में नमक मिला दिया हो। सच्चे दोस्त आपस में मिलकर कूकते हैं, उछलते हैं, हँसते हैं, नाचते हैं; तरंगित होते हैं। जिन मित्रों में यह नहीं होता, जो केवल शांति से हाथ मिलाकर दूर बैठ जाते हैं। कभी किसी से गले नहीं मिलते, आपस में धौल धप्पा या प्यार-भरा आलिंगन नहीं करते। वे फुस्स बम होते हैं। उनका होना-न-होना बराबर है।
2
"हीरा ने तिरस्कार किया- गिरे हुए बैरी पर सींग न चलाना चाहिए।" "यह सब ढोंग है। बैरी को ऐसा मारना चाहिए कि फिर न उठे।" आपका इस संबंध में क्या विचार है? आप किसके साथ हैं- हीरा के या मोती के या दोनों के? क्यों?
उत्तर:
मैं स्वभाव से शांतिप्रिय हूँ। मैं किसी पर अत्याचार नहीं करता। कोई मेरे साथ गलत व्यवहार करता है तो भी मैं शांत रहता हूँ। अगर कोई दुष्टता करके मुझसे क्षमा माँग ले तो क्षमा कर देता हूँ। इस मामले में मैं हीरा जैसा हूँ। सचमुच हीरा हूँ। परंतु सहन करने की एक सीमा होती है। यदि कोई बार-बार समझाने और क्षमा करने पर और उद्दंड होता चला जाए तो फिर मैं उसे जमीन से उखड़े हुए पौधे की तरह उखाड़ कर फेंक देता हूँ। फिर मैं उस पर कोई दया नहीं दिखाता।
3
"हम और तुम इतने दिनों एक साथ रहे। आज तुम विपत्ति में पड़ गए तो मैं तुम्हें छोड़कर अलग हो जाऊँ?" क्या कभी आपने किसी विपत्ति या चुनौती का सामना अपने किसी मित्र या परिजन के साथ मिलकर किया है? उस घटना के विषय में बताइए।
उत्तर:
मैंने सदा अपने मित्र के साथ मित्रता निभाई है। यदि मित्र किसी विपत्ति में पड़ जाए तो उसके साथ खड़ी रही हूँ। मुझे याद है, मैं इंटरव्यू देने जा रही थी। रास्ते में मेरी मित्र दुर्घटना में घायल हो गई। मेरी वार्षिक परीक्षा थी। अगले साल कॉलेज में प्रवेश लेना था। परीक्षा मेरे सिर पर सवार थी। परंतु मित्र नेहा का फूटा हुआ सिर और निकलता हुआ खून देखा न गया। मैंने टैक्सी रुकवाई और उसका इलाज करवाने के लिए हस्पताल ले गई। इस कारण मैं परीक्षा न दे सकी। परंतु मुझे इसका अफसोस न तब था, न आज है। मुझे लगा, मेरी इन्सानियत अभी जीवित है।